विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2024

लोकमान्य तिकल ट्रेन में लूट के लिए चढ़े अपराधियों ने विरोध कर रहे यात्री को मारी गोली

जख्मी यात्री को दो गोली मारी गई हैं. जिसमें एक गोली उसके दाहिने हाथ पर लगी है और दूसरी गोली दाहिने साइड सीन को छूकर निकल गई है. 

लोकमान्य तिकल ट्रेन में लूट के लिए चढ़े अपराधियों ने विरोध कर रहे यात्री को मारी गोली
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
लखनऊ:

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर सदिसोपुर स्टेशन के पास शनिवार की मध्य रात्रि हथियारबंद अपराधियों ने चलती ट्रेन लोकमान्य तिलक मुंबई जनता एक्सप्रेस में लूट का विरोध करने पर एक यात्री को गोली मार दी. जख्मी यात्री को दो गोली मारी गई हैं. जिसमें एक गोली उसके दाहिने हाथ पर लगी है और दूसरी गोली दाहिने साइड सीन को छूकर निकल गई है. 

घटना को लेकर बोगी में यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई एवं यात्री दहशत में आ गए थे. जानकारी के अनुसार जख्मी यात्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला के मडुआडीह थाना क्षेत्र के भूलनपुर गांव निवासी जय नाथ उपाध्याय के 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण मोहन उपाध्याय है एवं वह पटना में रहकर जमीन सर्वे करने का काम करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Robbery, Man Gets Shoot During Train Robbery, Lokmanya Tilak Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com