विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament winter session) के पहले ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर टकराव देखने को मिला. लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास आखिरकार काम कर गए. सदन में गतिरोध टूट गया है. अब विपक्ष के सहयोग से सदन निर्बाध चलेगा. स्पीकर ओम बिरला की बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग में ये फैसला हुआ. दोपहर 3 बजे से सदन सुचारू रूप से चलेगा. विपक्ष भी सदन के कार्यवाही में सहभागिता निभाएगा. बैठक में शामिल अधीर रंजन चौधरी, टी आर बालू, सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, सुप्रिया सुले मौजूद रहे. इसके साथ ही  पीवी मिधुन रेड्डी, नमा नागेश्वर राव, अनुभव मोहंती, पिनाकी मिश्रा, जयदेव गल्ला भी उपस्थित थे. 

इससे पहले कृषि बिल बिना चर्चा के पास करवाने को लेकर फिर 12 सांसदों के निलंबन को लेकर सदन में गतिरोध दिख रहा था. दरअसल, अगस्त में मॉनसूत्र सत्र में हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ इस सत्र में कार्रवाई हुई है. विपक्षी सांसदों का कहना है कि ये निलंबन पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है. उनका कहना है कि सदस्य को सत्र के बाकी बचे समय के लिए निलंबित किया जाता है और मॉनसून सत्र 11 अगस्त को ही समाप्त हो गया था ऐसे में इस सत्र में निलंबन गलत है. यहां तक कि विपक्षी सांसदों की ओर से पूरे सत्र के बहिष्कार तक की बात कही जा रही थी.  संसद सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्रवाई पहले दोपहर 2 बजे और फिर 3 बजे तक स्‍थगित करनी पड़ी थी.

वहीं आज कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष के नेताओं की राज्यसभा में मल्लिकाअर्जुन खड़गे के दफ्तर में सुबह बैठक हुई. कांग्रेस की ओर से बुलाई गई विपक्ष की बैठक में 15 पार्टियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की, इसमें कांग्रंस, डीएमके, शिवसेना, एनसीपी, सीपीएम, सीपीआई, आरजेडी, एमडीएमके, एलजेडी, आईयूएमएल, नेशनल कॉन्‍फ्रेंस, आरएसपी, टीआरएस, केरल कांग्रेस और वीसीके शामिल थीं.  

Here are Updates on Parliament Winter Session 2021 : 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parilament Session, RajyaSabha, Loksabha, Parliament Winter Session Live Updates, Farm Laws Repeal Bill, Parliament Winter Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com