Parliament session Live Updates : बजट सत्र के दौरान आज श्वेत पत्र पर संसद में चर्चा हो रही है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनडीए सरकार ने देश को पहले रखा है. नीयत और नियम सही तो अच्छे परिणाम मिले. विपक्ष में सच सुनने की ताकत नहीं है. श्वेत पत्र एक गंभीर दस्तावेज है.
केंद्र सरकार ने कल यानी गुरुवार को ही संसद में आर्थित स्थिति को लेकर श्वेत पत्र पेश किया था. यह श्वेत पत्र 2004 से 2014 तक के यूपीए के कार्यकाल और 2014 से अब तक एनडीए काल में आर्थिक स्थिति पर लाया गया था. इस पत्र में बताया गया है कि किस तरह से यूपीए के काल में देश की आर्थिक स्थिति खराब थी और कैसे एनडीए के सत्ता में आते ही उन्होंने ना सिर्फ अर्थव्यवस्था को मजबूती दी बल्कि देश को विकास के नए मार्ग पर लेकर भी चले. आज देश 2047 तक विकसित भारत बनने के मिशन पर काम कर रहा है.
बता दें कि श्वेत पत्र पेश किए जाने से पहले संसदीय वित्त समिति के अध्यक्ष और भाजपा के जयंत सिन्हा ने कहा था कि श्वेत पत्र 2014 तक देश की "खराब आर्थिक स्थिति" और इसके बाद मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था में कैसे सुधार किया, इस पर प्रकाश डालेगा.
Live Updates :