विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

संसद के मॉनसून सत्र के तहत आज लोकसभा में महंगाई पर चर्चा हो रही है.वहीं चार सांसदों का निलंबन भी वापस ले लिया गया है.साथ ही स्पीकर ने ये हिदायत भी दी है कि प्ले कार्ड लेकर सदन में ना आएं. इससे पहले लोकसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही को पहले 12 बजे तक के लिए और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.वहीं राज्यसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही को पहले 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. राज्यसभा चेयरमैन ने शिवसेना सांसद अनिल देसाई को हंगामा न करने की हिदायत दी थी.

महंगाई और जीएसटी के साथ संजय राउत की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने विरोध जताया. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि संजय राउत ने एक ही गुनाह किया है कि वह बीजेपी के डराने-धमकाने की राजनीति के आगे नहीं झुके. वे दृढ़ विश्वास और साहस वाले व्यक्ति हैं. हम संजय राउत के साथ हैं.

संजय राउत की गिरफ्तारी पर शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तारी की है. इस मामले को मैं संसद में उठाऊंगी. बीजेपी का यह टूल्स है, जो बीजेपी और केंद्र सरकार की पोल खोलते हैं, उनको चुप कराने के लिए. हम दबेंगे नहीं और ना झुकेंगे. शिंदे बीजेपी की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं. राज्यपाल दिन-रात बरगलाते हैं, उनके खिलाफ बोलने वाले वक्ता को गिरफ्तार किया गया है. मैं चेयर से भी शिकायत करूंगी.

दरअसल, महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष ने लगातार हमलावर रुख अख्तियार कर रखा है और मूल्‍यवृद्धि सहित अन्‍य मुद्दों पर संसद की कार्यवाही बाधित की है. वहीं सरकार के मुताबिक़-खाने-पीने का आवश्यक वस्तुओं के दामों में कमी आई है. सरकार की ओर से प्याज़, खाने का तेल, वनस्पति घी, टमाटर और चाय सहित विभिन्‍न आम जरूरत की चीजों के छह माह के आंकड़े जारी करके यह दावा किया है. सरकार ने कहा कि उसके प्रयासों से खाने-पीने की जरूरी वस्‍तुओं के दामों में लगातार कमी आ रही है. 

LIVE UPDATES:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session, Loksabha, RajyaSabha, Monsoon Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com