विज्ञापन

क्या छात्र आंदोलन पर आज संसद में होगी चर्चा?, राहुल गांधी ने मांगा स्पष्टीकरण, किरण रिजिजू का पलटवार

Parliament Monsoon Session: संसद में छात्र आंदोलन और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर मंगलवार को भी हंगामा हो सकता है. विपक्ष और सरकार के बीच इस मुद्दे पर तीखी तकरार दिख रही है.

क्या छात्र आंदोलन पर आज संसद में होगी चर्चा?, राहुल गांधी ने मांगा स्पष्टीकरण, किरण रिजिजू का पलटवार
संसद का मॉनसून सत्र
  • संसद में मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते में भी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं.
  • छात्र आंदोलन और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष में तकरार दिख रही है.
  • ऐसे में मंगलवार को इस मुद्दे पर चर्चा होगी या नहीं इस पर सबकी नजरें रहेगी.

संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते में भी हंगामे के आसार दिख रहे हैं. मंगलवार को भी सरकार सदन में तीन बिल लाने वाली है. लेकिन इस बीच छात्र आंदोलन पर संसद में आज चर्चा होगी या नहीं यह सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. राहुल गांधी ने सोमवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार से छात्र आंदोलन और राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में चर्चा से पहले स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू सोमवार को ही कह चुके हैं कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी जबाव देने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को जबाव सुनना चाहिए और चर्चा से भागना नहीं चाहिए. ऐसे में इस मुद्दे पर मंगलवार को भी सदन में हंगामे पूरे आसार नजर आ रहे हैं. 

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साधा था निशाना

राहुल गांधी सोमवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार से राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्र आंदोलन के मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा है. उनका कहना है कि मुद्दा इस बात का नहीं है कि संसद में गृहमंत्री किस विषय पर बोलेंगे, लेकिन सरकार को छात्र आंदोलन के मुद्दे पर यह बताना चाहिए कि लाठीचार्ज समेत दूसरी कार्रवाई की मंजूरी किसने दी थी. इसके पहले भी राहुल गांधी ने कहा था कि देशभर में छात्र आंदोलन पर लोक सभा में चर्चा शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने कहा था, न प्रधानमंत्री मोदी, न गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत है कि वो संसद में आकर हमारे छात्रों पर हुई बर्बरता पर जवाब दें. भारत के छात्रों के लिए यह एक साफ संदेश है. उन्हें नहीं लगता कि आप पर हुई हिंसा उनकी किसी टिप्पणी के भी लायक है. 

ये भी पढ़ेंः छात्रों की बात सुने झारखंड सरकार, बल प्रयोग की हम निंदा करते हैं: राहुल गांधी

किरण रिजिजू का पलटवार 

सोमवार को राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले विपक्ष अमित शाह के जबाव को लेकर अड़ा था. जिस पर संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने पलटवार किया था. उन्होंने कहा 'राहुल गांधी को भागना नहीं चाहिए, बहस से डरना नहीं चाहिए. अगर आप आरोप लगा करके फिर भाग जाते हैं तो यह लोकतंत्र में सही नहीं है. आपको फेस करना होगा. गृह मंत्री कांग्रेस जितना समय चाहती है उतनी देर चर्चा के लिए तैयार हैं, विस्तार से बहस का जवाब देने के लिए तैयार हैं. मैं सिर्फ राहुल गांधी से यह अनुरोध करता हूं कि उन्हें भागना नहीं चाहिए यह बहाना बनाकर कि प्रधानमंत्री का जवाब चाहिए, उन्हें माफी मांगना होगा. हम सीधे लोकसभा में चर्चा चाहते हैं और राहुल गांधी भाग नहीं सकते चर्चा से. रिजिजू ने कहा चर्चा की मांग करके भागना डरपोक ही करते हैं! अब देखते हैं कि सदन में चर्चा से कौन भागता है.'

Latest and Breaking News on NDTV

छात्र आंदोलन के साथ राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भी चर्चा चाहता है विपक्ष 

दरअसल, इंडिया ब्लॉक की पार्टियों की मांग है कि लोक सभा में चर्चा छात्र आंदोलन और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्यवाही के साथ-साथ राम मंदिर चंदा चोरी पर भी होना चाहिए. एनडीटीवी से बातचीत में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और लोक सभा सांसद अखिलेश यादव ने कहा 'हमारी मांग है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर में चंदा चोरी दोनों ही मामलों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए. राम मंदिर में चोरी का मामला बहुत बड़ा है इस पर सरकार को स्पष्टीकरण देना होगा. अब मानसून सत्र के सिर्फ तीन दिन बचे हैं. हम राम मंदिर चोरी के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते रहेंगे. 

क्या मंगलवार को होगी चर्चा

ऐसे में अब सवाल यही है कि क्या मंगलवार को सदन में छात्र आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा होगी या नहीं. क्योंकि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब छात्र आंदोलन और राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा चर्चा से आगे बढ़ता नजर आ रहा है. सदन में आज भी हंगामा होने की संभावना दिख रही है.

ये भी पढ़ेंः FCRA और परिसीमन बिलों पर सस्पेंस, विपक्ष के साथ 'गिव एंड टेक' वाली डील करेगी सरकार; क्या प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session, Rahul Gandhi, Kiren Rijiju, Ram Mandir Chadawa Chori, Student Protests Against NEET Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com