विज्ञापन
10 seconds ago

Parliament Budget Session LIVE: बजट सत्र के तहत संसद की आज होने वाली कार्यवाही में एक बार फिर तीखे हंगामे के आसार हैं. सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चीन से जुड़े मुद्दे पर एक मैगज़ीन की रिपोर्ट का हवाला देने की कोशिश के बाद सदन में नया विवाद खड़ा हो गया, जिसके चलते कार्यवाही दो बार बाधित हुई.

सूत्रों के अनुसार, जिस रिपोर्ट का राहुल गांधी उल्लेख कर रहे थे, उसमें पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे (सेवानिवृत्त) की अप्रकाशित पुस्तक से जुड़े कुछ कथित कोट शामिल बताए गए हैं. स्पीकर ओम बिड़ला ने इसे सदन के नियमों के विरुद्ध बताते हुए राहुल गांधी को इससे बचने करने को कहा.

यह भी पढ़ें- पहले राहुल गांधी से मुलाकात और आज संसद में हंगामे के बाद 40 मिनट बात, बदले-बदले से नजर आते हैं थरूर

सत्ता पक्ष ने इसे सदन की मर्यादा और प्रक्रियाओं का उल्लंघन बताते हुए नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा, जबकि विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा से रोकना उचित नहीं है. इस टिप्पणी को लेकर सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के सांसदों के बीच तेज नोकझोंक देखने को मिली.

पहली बार हंगामा बढ़ने पर स्पीकर ने कार्यवाही को शाम 4 बजे तक स्थगित किया, लेकिन कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही राहुल गांधी ने वही मुद्दा दोबारा उठाया. इससे एक बार फिर शोर-गुल शुरू हो गया और स्पीकर ने अंततः लोकसभा की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया.

आज लोकसभा में क्या-क्या होना है? 

मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से कार्यवाही शुरू होनी है. प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

1. श्रद्धांजलि

पूर्व सांसद सुरूपसिंह हिरया नाइक के निधन पर शोक संदेश.

यह भी पढ़ें- उनको कभी मौका नहीं मिला... राहुल गांधी के बयान पर हंगामे के बाद चिंता में विपक्षी नेता

2. प्रश्नकाल

3. विभिन्न मंत्रालयों द्वारा दस्तावेज सदन में पेश किए जाएंगे.

4. संसदीय समितियों के लिए चुनाव

  • एस्टिमेट्स कमेटी
  • पब्लिक अकाउंट्स कमेटी
  • पब्लिक अंडरटेकिंग्स कमेटी
  • अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण समिति
  • के लिए सदस्यों के चुनाव/नामांकन से संबंधित प्रस्ताव रखे जाएंगे.

5. कारोबार सलाहकार समिति की रिपोर्ट पर चर्चा

6. नियम 377 के तहत उठाए जाने वाले मुद्दे

7. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आगे की चर्चा

प्रस्ताव 2 फरवरी को शुरू हुआ था, आज उस पर विस्तृत बहस जारी रहेगी.

आज फिर गरमा सकता है सदन

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता बोलने वाले हैं और संभावना है कि चीन, सीमा सुरक्षा, और अन्य रणनीतिक मुद्दों को लेकर फिर वही विवादित संदर्भ उठ सकता है. यही कारण है कि राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि आज भी भारी हंगामा देखने को मिल सकता है.

संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें...

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा मच गया. इसके चलते स्पीकर ने कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया है.

रिजिजू ने बताई बैठक की खास बातें, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बैठक में प्रधानमंत्री ने एनडीए सांसदों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सरकार और संगठन के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है. उन्होंने सांसदों को संदेश दिया कि जमीन पर काम करना सबसे जरूरी है. जनता के बीच रहना ही असली ताकत है. 

रिजिजू ने बताई बैठक की खास बातें, राहुल गांधी पर साधा निशाना

संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि बैठक बहुत सकारात्मक रही और पीएम ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया. वहीं उन्होंने लोकसभा की सोमवार की कार्यवाही को लेकर राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला.

रिजिजू ने कहा, 'कल राज्यसभा में अच्छी तरह से डिबेट‑डिस्कशन हुए. लोकसभा में भी शुरुआत बहुत अच्छी थी, लेकिन एक व्यक्ति (राहुल गांधी) की वजह से पूरे लोकसभा की चर्चा का सत्यानाश हो गया.'

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी अच्छे कांग्रेस नेताओं को भी चुप करवा देते हैं और इससे संसद की कार्यवाही प्रभावित होती है.

NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने टैरिफ डील पर की बात

एनडीए संसदीय दल की बैठक की अंदरूनी बातें सामने आई हैं. बैठक की शुरुआत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सांसदों को भारत‑अमेरिका टैरिफ डील के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस ऐतिहासिक समझौते के महत्व पर प्रकाश डाला.

PM मोदी को NDA सांसदों ने ऐतिहासिक US‑India टैरिफ डील पर बधाई दी

ऐतिहासिक भारत‑अमेरिका टैरिफ डील के ऐलान के बाद आज संसद परिसर में एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान किया. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए की ओर से पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह समझौता भारत की आर्थिक शक्ति, कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है. 

NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंच गए हैं. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह भी एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे. यहां NDA सांसद आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.

कांग्रेस ने बुलाई सांसदों की बैठक

कांग्रेस लोकसभा सांसदों की बैठक सुबह 10:30 बजे कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी के कार्यालय में होगी.

Parliament LIVE: राहुल के भाषण पर सदन में हंगामा

संसद के बजट सत्र में आज भी हंगामे के आसार हैं. सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी ने चीन से जुड़े मुद्दे पर एक मैगजीन रिपोर्ट का जिक्र किया, जिसमें पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब के कथित कोट बताए गए थे. स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया, जिसके बाद सत्ता‑विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई. स्थिति बिगड़ने पर सदन की कार्यवाही पहले 4 बजे तक और फिर रात में मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com