विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2023

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू में भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी, BSF ने दिया ‘मुंहतोड़’ जवाब

अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवान पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से की जा रही अकारण गोलीबारी का 'मुंहतोड़' जवाब दे रहे हैं.

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू में भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी, BSF ने दिया ‘मुंहतोड़’ जवाब
जम्मू:

पाकिस्तान रेंजर्स ने बृहस्पतिवार रात जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की. यह जानकारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवान पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से की जा रही अकारण गोलीबारी का 'मुंहतोड़' जवाब दे रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी.

मिली जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में बीएसएफ के कुछ जवान घायल हो गए, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बीएसएफ ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलीबारी रात करीब आठ बजे शुरू की गई. बीएसएफ ने कहा, ‘‘गोलीबारी अब भी जारी है.'' उसने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने ''अकारण गोलीबारी'' का उचित जवाब दिया है. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.  

ये भी पढ़ें- 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, India, Pakistan Rangers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com