विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2014

गणतंत्र दिवस पर पाक सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

श्रीनगर:

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बगैर उकसावे के करीब तीन घंटे तक गोलीबारी की।

19 वीं इंफ्रेट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अनिल चौहान ने बताया 'आज सुबह सवा छह बजे अंधेरे में पाकिस्तानी सीमा की ओर से बगैर उकसावे के गोलीबारी की गई। उन्होंने भारतीय सीमा की ओर कामन चौकी (उरी सेक्टर में) पर छोटे हथियारों और आरपीजी से गोलियां चलाईं।' उन्होंने कहा कि गोलीबारी का मकसद नियंत्रण रेखा पर शांति भंग करना जान पड़ता है।

चौहान ने कहा, 'वास्तव में यह (गोलीबारी का स्थल) पाकिस्तानी चौकी के निकट का इलाका है। लिहाजा यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो तत्व लोगों के हितों, बल्कि मैं कहूंगा कि नियंत्रण रेखा के पास शांति बनाए रखने या नियंत्रण रेखा के आर-पार व्यापार के खिलाफ है (गोलीबारी की यह कार्रवाई उनका ही काम है)।' सैन्य अधिकारी ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की ओर से चली तीन घंटे की गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई नहीं की। हमने संयम बरता।

पिछले माह भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ स्तर की बातचीत के बाद संघर्ष विराम के उल्लंघन की यह पहली घटना है। एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच हाल की बैठक के परिप्रेक्ष्य में हाटलाइन के जरिए संघर्ष विराम उल्लंघन का मुद्दा पाकिस्तानी समकक्ष के समक्ष उठाया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ओडिशा: वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटने से भारी नुकसान, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने दी सफाई
गणतंत्र दिवस पर पाक सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Next Article
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com