विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के भारत के फैसले के खिलाफ ICJ जाएगा पाकिस्तान- रिपोर्ट

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी ने एक पाकिस्तानी चैनल से कहा कि हमनें कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में ले जाने का फैसला किया है.

Also Read in
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के भारत के फैसले के खिलाफ ICJ  जाएगा पाकिस्तान- रिपोर्ट
कश्मीर मुद्दे पर आईसीजे जाएगा पाकिस्तान
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट (ICJ) में अपील करने का फैसला किया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी ने एक पाकिस्तानी चैनल से कहा कि हमनें कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में ले जाने का फैसला किया है. हमनें यह फैसला सभी कानूनी पक्षों को ध्यान में रखते हुए किया है. बता दें कि भारत द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर पाकिस्तान ने पिछले ही सप्ताह युनाटेड नेशन्स सिक्यूरिटी काउंसिल गई थी. जहां भी उसे मुंह की खाने पड़ी. काउंसिल के सदस्यों ने भारत के पक्ष का समर्थन करते हुए कहा था कि यह द्विपक्षीय मसला है.

अमेरिका बोला- कश्मीर पर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं, भारत-पाक शांति और संयम बरतें

गौतलब है कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के भारत के फैसले पर चीनी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने के लिए चीन गए थे. मीडिया ने यह जानकारी दी थी. न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक, शुक्रवार सुबह बीजिंग के लिए उड़ान भरने से पहले कुरैशी ने कहा था कि भारत अपने असंवैधानिक तौर-तरीकों से क्षेत्रीय शांति को बाधित करने पर आमादा है.'

जम्मू-कश्मीर सरकार ने NSA अजीत डोवाल से ली सीख, अधिकारियों से कहा कि हर दिन...

उन्होंने कहा था कि चीन न केवल पाकिस्तान का मित्र है, बल्कि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश भी है.' विदेश मंत्री ने कहा था कि वह स्थिति पर चीन के नेतृत्व को विश्वास में लेंगे. विदेश सचिव सोहेल महमूद और विदेश मंत्री के अन्य उच्च अधिकारी भी कुरैशी के साथ रवाना हुए हैं. भारत सरकार ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Pakistan Will Go To ICJ, Icj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com