- ISI के इशारे पर शहजाद भट्टी द्वारा दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर पर हमला करने की योजना का खुलासा
- मंदिर के फोटो पाकिस्तान में मौजूद सोशल मीडिया हैंडलर्स को भेजे, सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने का लक्ष्य था
- दिल्ली-सोनीपत हाइवे पर स्थित एक प्रसिद्ध ढाबे को हैंड ग्रेनेड से निशाना बनाकर दहशत फैलाने की साजिश की गई थी
पंजाब के जालंधर और अमृतसर में ब्लास्ट की खबरों में ISI का हाथ होने के शक की बात चल ही रही है कि इस बीच एक और खुलासा हुआ है. ISI के इशारे पर काम करने वाला शहजाद भट्टी दिल्ली के एक मंदिर पर बड़ा हमला करने की प्लानिंग कर रहा था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपनी जांच में खुला,ा किया है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए स्पेशल सेल ने बताया कि दिल्ली का एक बहुत ऐतिहासिक मंदिर निशाने पर था.इस मंदिर के फोटो पाकिस्तान में मौजूद सोशल मीडिया हैंडलर्स को भेजे गए थे. इसके अलावा दिल्ली-सोनीपत हाइवे पर मोजूद एक फेमस ढाबे को ङी निशाना बनाकर लोगों में दहशत फैलाने का प्लान था.
दिल्ली का मंदिर निशाने पर
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपनी जांच में बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के मोहरे शहजाद भट्टी के गुर्गों ने खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली का एक बहुत ऐतिहासिक मंदिर और वहां तैनात सुरक्षा कर्मी उनके निशाने पर थे. ISI के इस मॉड्यूल से जुड़े एक आरोपी ने इस मंदिर की रेकी की थी. इस मंदिर के फोटो पाकिस्तान में मौजूद सोशल मीडिया हैंडलर्स को भेजे गए थे. मंदिर में मौजूद पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों पर गोली चलाकर मंदिर को निशाना बनाने का टारगेट था.
ढाबा, सैन्य कैंप पर करना था ग्रेनेड अटैक
दिल्ली-सोनीपत हाइवे पर मोजूद एक फेमस ढाबा भी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के निशाने पर था. यहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है. उस ढाबे पर हैंड ग्रेनेड से हमला कर भारी तबाही मचाना भी टारगेट में शामिल था. हिसार में मोजूद एक सैन्य कैंप भी ISI के निशाने पर था जिसकी भी रैकी के वीडियो पाकिस्तान हैंडलर्स को भेजे गए थे. यूपी के कुछ पुलिस स्टेशनों पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निशाना बनाना भी टारगेट में शामिल था. गुरुवार यानी कल ही दिल्ली समेत देश के कई राज्यों से पाकिस्तान ISI के शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था.
यह भी पढ़ें-जालंधर-अमृतसर ब्लास्ट पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की सफाई, कहा- 'मैं भी पंजाबी हूं, मुझे दुख है'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं