Pakistan firing in Kupwara: ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे की कार्रवाई की जा रही है. पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन भी जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में गोलीबारी की है. पाकिस्तान ने कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से गोलीबारी की है. कुपवाड़ा के करनाह इलाके में गोलीबारी की गई है. इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है.
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आधी रात के बाद करनाह इलाके में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए. भारतीय सशस्त्र बलों ने बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है. अभी तक इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद बुधवार को करनाह से अधिकांश नागरिक सुरक्षित इलाकों में चले गए थे.
आतंकी ठिकाने तबाह होने से बौखलाया पाकिस्तान
पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान में करीब 100 किलोमीटर अंदर तक आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया.
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसे बिना जैश-ए- मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया. भारत के इस स्ट्राइक से आतंकवादियों की कमर टूट गई है. आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और एलओसी पर गोलाबारी कर रहा है.
बता दें कि पहलमाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने सैलानियों को निशाना बनाया था और उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से ही देश में आतंकियों और पाकिस्तान को लेकर काफी रोष था और सैलानियों की हत्या से लोग सदमे में थे, जिसके बाद अब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं