विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2019

पी चिदंबरम से सीबीआई ने आधी रात के बाद की पूछताछ, पूछे गए यह 20 सवाल

पी चिदंबरम ने ज्यादातर सवालों के जवाब अधूरे दिए, कई के जवाब में मालूम नहीं कहा और कई के उत्तर ही नहीं दिए

पी चिदंबरम से सीबीआई ने आधी रात के बाद की पूछताछ, पूछे गए यह 20 सवाल
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से सीबीआई मुख्यालय में 20 सवाल पूछे गए.
  • चिदंबरम ने सीबीआई अधिकारियों की डिनर की पेशकश ठुकराई
  • चिदंबरम सीबीआई मुख्यालय में करीब सारी रात जागते रहे
  • सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला भी पूछताछ के दौरान रहे मौजूद
नई दिल्ली:

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार को देर रात में गिरफ्तार किया था, जहां उन्हें एजेंसी द्वारा पूछे गए 20 सवालों का सामना करना पड़ा, जो आईएनएक्स मीडिया मामले में जुड़े मनी लांडरिंग और भ्रष्टाचार से संबंधित हैं. चिदंबरम ने सीबीआई मुख्यालय में करीब सारी रात जागते हुए गुजारी, क्योंकि उनसे आधी रात के बाद ही पूछताछ की गई. उनसे औपचारिक पूछताछ गुरुवार को रात 12 बजे के बाद शुरू हुई. सीबीआई के निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला खुद शीर्ष एजेंसी के सभी अधिकारियों के साथ वहां मौजूद थे. चिदंबरम ने ज्यादातर सवालों के जवाब अधूरे दिए. उन्होंने कई के जवाब में मालूम नहीं कहा और कई के जवाब ही नहीं दिए.

यह हैं पूछे गए सवाल -

  1. आपकी विदेशों में संपत्तियों के आय का स्त्रोत क्या है?
  2. यूके, स्पेन और मलेशिया में संपत्तियों को खरीदने के लिए पैसा कहां से आया?
  3. बार्सिलोना टेनिस क्लब को खरीदने का पैसा कहां से आया?
  4. कार्ति को ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड से धन क्यों मिला?
  5. आईएनएक्स सौदे से रिश्वत में मिले धन को आपने या कार्ति ने कहां निवेश किया?
  6. हमारे पास आपके विदेश स्थित शेल कंपनियों के सबूत हैं. आपका क्या कहना है?
  7. आपसे और कार्ति से जुड़ी कितनी शेल कंपनियां हैं?
  8. ये शेल कंपनियां किस सेक्टर की हैं और इनका क्या कारोबार है?
  9. फाइनेंसियल इंटेलीजेंट यूनिट ने मॉरिशस की तीन कंपनियों से आईएनएक्स मीडिया प्रा. लि. में 305 करोड़ रुपये से अधिक के एफडीआई निवेश पर सवाल उठाए हैं, जिसका मालिकाना हक उस समय पीटर मुखर्जी और उसकी पूर्व पत्नी इंद्राणी मुखर्जी के पास था. आपका इस पर क्या कहना है?
  10. क्या आपके बेटे ने एफआईपीबी के विभागों पर प्रभाव डाला?
  11. आपने वित्त मंत्री होने के नाते आईएनएक्स मीडिया सौदे में अपने बेटे को विदेशी निवेश के नियमों की धज्जियां उड़ाने की अनुमति कैसे दी.
  12. आप इंद्राणी मुखर्जी से नार्थ ब्लॉक में क्यों मिले थे?
  13. क्या आपने इंद्राणी को कार्ति के संपर्क में रहने को कहा था?
  14. क्या आप पीटर मुखर्जी से भी मिले थे?
  15. आपकी तरफ से आईएनएक्स मीडिया को मंजूरी देने में नॉर्थ ब्लॉक के और कौन से अधिकारी शामिल थे?
  16. आप नोटिस मिलने के बाद भी क्यों पेश नहीं हुए?
  17. दिल्ली उच्चन्यायालय द्वारा आपकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज करने के बाद से कल शाम तक आप कहां थे और इस दौरान आप किन-किन लोगों से मिले?
  18. इस दौरान आपका मोबाइल फोन बंद था, तो आप कौन सा नंबर इस्तेमाल कर रहे थे?
  19. अगर आपका इरादा गिरफ्तारी से बचने का नहीं था, तो कल (मंगलवार) सुप्रीम कोर्ट से लौटते वक्त आप अपने ड्राइवर और क्लर्क को छोड़कर क्यों निकले?
  20. आप सीबीआई के नोटिस के बावजूद पेश क्यों नहीं हुए?

बुधवार रात 8.00 बजे सीबीआई द्वारा नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी के बाद चिदंबरम एजेंसी के मुख्यालय में सारी रात लगभग जागते हुए गुजारी, क्योंकि उनसे वहां आधी रात के बाद पूछताछ की गई.

पी चिदंबरम के मामले में आज कोर्ट में क्या-क्या हुआ? पढ़ें दोनों पक्ष के वकीलों की बातचीत

जांच में शामिल अधिकारियों ने नाम नहीं छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि चिदंबरम से औपचारिक पूछताछ गुरुवार रात 12 बजे के बाद शुरू हुई. सीबीआई के निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला खुद शीर्ष एजेंसी के सभी अधिकारियों के साथ मुख्यालय में मौजूद थे.

पी चिदंबरम और कार्ति का आज एक और बड़ा केस, इस मामले में भी CBI और ED की टीम कर रही है जांच

चिदंबरम ने ज्यादातर सवालों के जवाब अधूरे दिए, कई के जवाब में मालूम नहीं कहा और कई के जवाब ही नहीं दिए. 73 वर्षीय चिदंबरम को पहले सीबीआई अधिकारियों ने खाना देने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. इसके बाद पूछताछ शुरू हुई. इस सूची में शामिल 20 सवाल उनकी आईएनएक्स मीडिया की सह-संस्थापक इंद्राणी मुखर्जी से हुई बैठक से संबंधित हैं.

पी चिदंबरम ने कोर्ट में अपने बचाव में क्या-क्या कहा?

इंद्राणी फिलहाल अपनी बेटी शीना बोरा हत्या के मुकदमे में जेल में बंद है और इस मामले की गवाह बन गई है. सूत्रों ने बताया कि चिदंबरम और उसके बेटे के खिलाफ मामला उसकी गवाही के आधार पर ही तैयार किया गया है.

VIDEO : चिदंबरम को नहीं मिली राहत

(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
P Chidambaram, Questioned By CBI, 20 Questions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com