विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2017

जीएसटी पर चिदंबरम ने ली चुटकी, 'सरकार की समझदारी अंकुरित होने में लगे 4 महीने'

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने सरकार पर जीएसटी के अंतर्गत आने वाले कुछ वस्तुओं के कर दायरे को घटाने को लेकर निशाना साधा.

Also Read in
जीएसटी पर चिदंबरम ने ली चुटकी, 'सरकार की समझदारी अंकुरित होने में लगे 4 महीने'
पी चिदंबरम ( फाइल फोटो)
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को सरकार पर जीएसटी के अंतर्गत आने वाले कुछ वस्तुओं के कर दायरे को घटाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि समझदारी का बीज अंकुरित होने, फूल बनने और उसके बाद फल के रूप में पकने में चार माह का समय लग गया. चिदंबरम ने एक ट्वीट में सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वित्त मंत्रालय की इस बात के लिए तारीफ होनी चाहिए कि उसने देश की सूक्ष्म अर्थव्यवस्था (माइक्रो इकोनॉमिक्स) में 'सुधार' करने में चार माह 10 दिन का समय लगाया.

यह भी पढ़ें - कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्रियों की चिट्ठी ने GST की खामियों को बेनकाब कर दिया - पी चिदंबरम

कांग्रेस नेता ने एक और ट्वीट कर कहा कि सरकार की बुद्धिमत्ता का अंकुर फूटने, फूल बनने और उसके बाद पका हुआ फल बनने में चार माह 10 दिन का समय लग गया. बता दें कि पूर्व वित्तमंत्री ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब एक दिन पहले ही जीएसटी परिषद ने संशोधन करते हुए 28 प्रतिशत कर दायरे से 178 वस्तुओं को हटाने का फैसला लिया है.

VIDEO - दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल मामला
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
P Chidamabaram, GST
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com