'नरेंद्र मोदी अगर दोबारा प्रधानमंत्री बन गए तो मैं सिर मुंडवा लूंगा', कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को बीजेपी कार्यकर्ता के साथ ऐसी शर्त कराना पड़ गया है. मध्य प्रदेश के रायगढ़ में शर्त हारने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता ने सबके सामने अपना सिर मुंडवा लिया है. कांग्रेस के कार्यकर्ता ने कहा, मेरी पार्टी हार गई है, मैंने अपना सिर मुंडवा लिया है. गौरतलब है मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस की करारी हार हुई है. कांग्रेस को 16 राज्यों में एक भी सीट नहीं आई है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव हार गए हैं. इसके अलावा 9 पूर्व मुख्यमंत्री भी चुनाव हारे हैं. इस तरह की करारी हार की कांग्रेस नेताओं को उम्मीद नहीं थी. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश की भी खबर है. हालांकि पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात को नकार दिया है.

पीएम मोदी आज शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं पेश
वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए अनुष्ठान करने वाले वैराग्यानंद के भी गायब होने की चर्चा है. उन्होंने ऐलान किया था कि अगर दिग्विजय सिंह चुनाव हार जाते हैं तो वह इसी जगह पर जिंदा समाधि ले लेंगे. फिलहाल उनको निरंजनी अखाड़ा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. दूसरी ओर पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस के बड़बोले नेता नवजोत सिंह सिद्धू को भी काफी ट्रोल किया जा रहा है. उन्होंने भी ऐलान किया था कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे. अब उनसे लोग पूछ रहे हैं कि अपना वादा कब पूरा करेंगे.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
अमेठी की जनता ने बताया राहुल गांधी क्यों हारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं