केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मॉनसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष के हंगामे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. उन्होंने कहा की पिछले कई सत्रों से विपक्ष इसी प्रकार कोई ना कोई बहाना बनाकर चर्चा नहीं होने देता है. उन्होंने कहा, "हम संवेदनशील भी हैं और जिम्मेदार भी. विपक्ष बेहद गैर जिम्मेदाराना तरीके से चर्चा से भाग रहा. आज जब कुछ लोग संसद सदस्य नहीं रहे तो वे अब संसद ही नहीं चलने देना चाहते. सरकार चर्चा के लिए तैयार है. आखिर विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है?"
अनुराग ठाकुर ने आगे विपक्ष से सवाल पूछते हुए कहा, "क्या आपके अपने नेता अयोग्य हो चुके हैं. इसलिए आप चर्चा से भाग रहे हैं? या कहीं चर्चा करने से आपके अपने राज्यों के कुकर्म सामने ना आ जाएं इसका दर सता रहा है?" ठाकुर ने आगे कहा, "बेहद दुख की बात है कि देश की जनता के लिए कार्य करने की बजाय संसद को ओछी राजनीति का अखाड़ा बनाया जा रहा है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "सोमवार को मॉनसून सत्र शुरू होने के पहले दिन ही प्रधानमंत्री ने मणिपुर की घटना पर कड़ा बयान दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा की सभी राज्य जहां ऐसी घटनाएं होती हैं उन्हें इस पर कड़ाई से कदम उठाने चाहिए."
ये भी पढ़ें:-
केंद्र सरकार भारत-चीन सीमा पर दूरदराज के इलाकों में निशुल्क 'डिश' सेवा उपलब्ध करायेगी
बाढ़ प्रभावित हिमाचल के दौरे पर अनुराग ठाकुर, कहा- केंद्र ने राज्य के लिए 400 करोड़ किए मंजूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं