नई दिल्ली : विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थागित कर दी गई है. आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में जवाब देना है. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा चार दिन होगी. इससे पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार को बजट सत्र में घेरने की रणनीति बनानी शुरू कर दी थी.
संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण और बजट को लेकर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के नेताओं की कांग्रेस के राज्यसभा में नेता मलिकार्जुन खरगे के कमरे में बैठक हुई. इस बैठक में कुल 13 विपक्षी दलों डीएमके, टीएमसी, सपा, जेडीयू, शिवसेना, सीपीएम, सीपीआई, एनसीपी, आईयूएमएल, एनसी, आप, केरल कांग्रेस ने खरगे की अगुवाई में हिस्सा लिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय एवं डेरेक ओब्रायन, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, द्रमुक की कनिमोई, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के संजय राउत और कुछ अन्य दलों के नेता मौजूद थे.
सूत्रों का कहना है कि इस सत्र में विपक्षी दल चीन, महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों, केंद्र-राज्य संबंध आदि पर सरकार को घेर सकते हैं। इस बीच लोकसभा में मनीष तिवारी ने चीन के मामले पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन के नोटिस दिया है. संसद का बजट सत्र मंगलवार से आरंभ हुआ है. इसका पहला चरण 14 फरवरी तक होगा. करीब एक महीने के अवकाश के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं