विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2022

राष्ट्रपति चुने जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू को राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ.

राष्ट्रपति चुने जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू को राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने दी बधाई
नई दिल्ली:

द्रौपदी मुर्मू के देश के 15वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद पक्ष विपक्ष दोनों तरफ से बधाईयों का तांता लगा है. सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के तमाम नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देने उनके घर पहुंचे. वहीं कई अन्य नेताओं ने सोशल मीडियो के जरिए उन्हें बधाई दी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, "देश की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई." 

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ.

इधर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई दी है.

दूसरे देशों से भी बधाई संदेश आने शुरू हो गए हैं. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने द्रौपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे विश्वास है कि नेपाल और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को देखेंगे."

धर्मगुरु दलाई लामा ने भी मुर्मू को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आप ऐसे वक्त में इस ऊंचे पद को संभाल रही हैं, जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के महत्व के बारे में ज्यादा जागरूकता आ गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Opposition Leaders, Rahul Gandhi, Arvind Kejriwal, Draupadi Murmu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com