विज्ञापन

'ऑपरेशन सिंदूर' साहसी कदम, भारत के पास अब नई नीति ': NDTV डिफेंस समिट में पूर्व डिप्‍टी NSA पंकज सरन

पूर्व डिप्‍टी NSA पंकज सरन ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की नई साहसी नीति बताया और कहा कि पाकिस्तान की अंदरूनी समस्याओं के कारण वह भारत के खिलाफ दुस्साहस नहीं कर सकता.

'ऑपरेशन सिंदूर' साहसी कदम, भारत के पास अब नई नीति ': NDTV डिफेंस समिट में पूर्व डिप्‍टी NSA पंकज सरन
नई दिल्‍ली:

NDTV डिफेंस समिट में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड (NSAB) के सदस्य पंकज सरन ने कहा कि यह जानना जरूरी है कि जिस देश को आप अपना दोस्त मानते हैं, वह आपके दुश्मनों के साथ कैसा बर्ताव कर रहा है.  उन्होंने कहा, "एक देश के तौर पर हमें व्यावहारिक होना होगा. असल में आपको यह भी देखना होगा कि आपका पार्टनर आपके दुश्मनों के साथ कैसा व्यवहार कर रहा है, क्‍योंकि वैश्विक समीकरण इन दिनों बड़ी तेजी से बदलते हुए नजर आ रहे हैं. सबसे बड़ा बदलाव अमेरिकी रणनीति में देखने को मिला है. ट्रंप प्रशासन से अन्‍य देशों को सबक लेने की जरूरत है."

'ऑपरेशन सिंदूर' एक बड़ा और साहसी कदम

पिछले डेढ़ साल में अमेरिकी नीति की सबसे बड़ी खासियत पाकिस्तान के साथ उसके रिश्तों में आया जबरदस्त बदलाव रहा है, यहां तक कि वे अक्सर हमारी सुर्खियों में छाए रहते हैं. 'फॉल्टलाइन्स एंड फायरपावर: इंडियाज़ स्ट्रैटेजिक कैलकुस' (दरारें और मारक क्षमता: भारत का रणनीतिक हिसाब-किताब) नाम के सेशन में सरन ने कहा कि जब पाकिस्तान से खतरे की बात आती है, तो वहां से आने वाली तमाम बयानबाजी और शोर-शराबे के बावजूद दुनिया में हर कोई यह समझता है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' एक बड़ा और साहसी कदम था. 

भारत के पास अब नई नीति 

सरन ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने वो काम किया जो भारत के इतिहास में किसी पिछली सरकार ने नहीं किया था. मुझे लगता है कि हमारे पास अब एक नई नीति है, चाहे किसी को यह पसंद हो या न हो. उदाहरण के लिए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध पर शांति समझौता कराने की कोशिशों में बहुत ज़्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं. और अभी ऐसी स्थिति है कि अमेरिका व्हाइट हाउस के स्तर पर चीन और रूस के साथ करीबी बातचीत कर रहा है. स्टेट डिपार्टमेंट या वॉर डिपार्टमेंट के स्तर पर नहीं, बल्कि उस जगह से जहां से असल फैसले लिए जाते हैं."

हम बस व्हाइट हाउस से आ रही स्क्रिप्ट का पालन नहीं कर रहे

पंकज सरन ने कहा, "आप जानते हैं कि एक अलग ही दुनिया बन रही है, जो अमेरिका, चीन और रूस के बीच के रिश्तों से तय होगी. इस स्थिति में, पुराने गठबंधनों के सहयोगी और पार्टनर... जब इंडो-पैसिफिक की बात आती है, तो हमें हालात को ठीक से समझना होगा. अगर भारत चीन या रूस के साथ जुड़ रहा है, तो असल में हम बस व्हाइट हाउस से आ रही स्क्रिप्ट का ही पालन कर रहे हैं." सरन ने कहा, "इस स्थिति में, पुराने गठबंधनों के सहयोगी और पार्टनर... जब इंडो-पैसिफिक की बात आती है, तो हमें हालात को ठीक से समझना होगा. अगर भारत चीन या रूस के साथ जुड़ रहा है, तो असल में हम बस व्हाइट हाउस से आ रही स्क्रिप्ट का ही पालन कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें:- 5th जनरेशन वॉरफेयर से आगे की तैयारी पर जोर, एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने बताया भारत का रोडमैप

पाकिस्तान से खतरे के मामले पर सरन ने कहा कि अफगानिस्तान और खुद पाकिस्तान के अंदर की समस्याओं से यह पक्का हो जाता है कि पाकिस्तान में भारत के खिलाफ कोई भी दुस्साहस करने की क्षमता नहीं है. सरन ने कहा, "मुझे लगता है कि वे जानते हैं कि इस बार उन्हें बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. अगर वे भारत के संकल्प को कम आंकते हैं, तो यह उनकी बड़ी बेवकूफी होगी। वे अंदरूनी तौर पर बड़ी मुश्किलों में घिरे हैं."

ये भी पढ़ें:- जंग के मैदान में 'योद्धा' ही सबसे जरूरी, जमीन पर जीत का कोई विकल्प नहीं: NDTV समिट में आर्मी चीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Operation Sindoor, Pankaj Saran, NDTV Defence Summit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com