क्या है 5जी वारफेयर, जिसकी NDTV डिफेंस समिट में दिखी गूंज; रक्षा मंत्री से आर्मी चीफ तक ने किया जिक्र
आइए जानते हैं, आखिर 5जी वारफेयर क्या है और इसे ही हाइब्रिड वारफेयर क्यों कहा जाता है...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने NDTV डिफेंस समिट में 5जी वारफेयर की बात की तो वहीं सेना प्रमुख धीरज सेठ ने भी इसका जिक्र किया. कई मेहमानों ने युद्धों की बदलती तकनीक जिक्र करते हुए हाइब्रिड वारफेयर से लेकर 5जी वारफेयर तक की बात कही. रक्षा मंत्री ने तो इसका जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि अब युद्ध सिर्फ सीमा पर ही नहीं लड़े जाते. ऐसे में सवाल यह है कि आखिर 5जी वारफेयर क्या है, जिसकी डिफेंस समिट में इतनी चर्चा देखने को मिली. ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध का परिदृश्य भी बदला है. यूक्रेन, ईरान, रूस से लेकर इजरायल और तुर्की तक ने ड्रोन वारफेयर, साइबर वारफेयर जैसी चीजों को जंग में प्रभावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है. भारत भी इस दिशा में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है और विशेषज्ञता भी हासिल करने का प्रयास कर रहा है. आइए जानते हैं, आखिर 5जी वारफेयर क्या है और इसे ही हाइब्रिड वारफेयर क्यों कहा जाता है...
युद्ध की तकनीकें समय के साथ बदलती रही हैं. कभी हाथी ही युद्ध में सवारी थे और फिर चपलता कम होने के चलते इनकी जगह घोड़ों ने ली थी. इसके अलावा कभी तोप ने युद्ध के तरीको में बदलाव किया तो कभी फाइटर जेट शामिल हुए तो तस्वीर ही बदल गई. युद्ध के मैदानों में तकनीकों के तेजी से होते बदलाव को ही कालक्रम के अनुसार 1 जी से 5जी तक में विभाजित किया गया है. वर्तमान समय में आए बदलावों को 5जी वारफेयर की संज्ञा दी गई है. इस तरह 1जी, 2जी और अब 5जी वारफेयर तक का सफर युद्धक्षेत्र में पूरा हो चुका है. एक दौर में जो तरीके अमल में आते थे, उनमें से कुछ अब भी कालबाह्य भले न हुए हों, किंतु कई का सम्मिश्रण नए परिवेश में देखने को मिलता है.
यही वजह है कि अब नए दौर के युद्ध को हाइब्रिड वारफेयर भी कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि नए दौर की युद्ध की तकनीकों के साथ ही कुछ पुरानी चीजें भी जस की तस हैं. इस बात का जिक्र जनरल धीरज सेठ ने भी किया, जब उन्होंने कहा कि आज भी जंग में योद्धा अहम है. इसके अलावा जमीन पर हासिल की गई जीत ही निर्णायक और निर्विवाद है. जानकार मानते हैं कि हाइब्रिड वारफेयर मिक्स ऑफ वारफेयर है. इसमें युद्ध में नई तकनीकों का प्रयोग तो होता ही है. इसके साथ ही पुराने दौर में इस्तेमाल किए जाने वाले तरीके भी इस्तेमाल किए जाते हैं.
कभी तीर-धनुष और तलवार थे हथियार, अब बने मेले के खिलौने
दरअसल तकनीक और नए आविष्कारों के साथ युद्ध लड़ने के तरीकों और रणनीतियों में बदलाव होता रहा है. वर्तमान दौर में लाइन ऐंड कॉलम पद्धति से सेनाओं का लड़ना पुरानी बात हो गया है. इसी तरह तलवारबाजी के करतब दिखाते हुए हमले करना भी सदियों पुरानी बात हो चली है. कभी तीर- कमान भी हथियार ही थे, किंतु आज ये किसी मेले के खिलौने रह गए हैं. वजह यही कि तकनीक और तरीकों में इतनी तेजी से बदलाव हुए हैं कि कल के युद्ध में अनिवार्य रहीं चीजें आज जरूरी नहीं हैं. भारत में ही वारफेयर के इतिहास की बात करें तो रामायण, महाभारत काल में तीर-धनुष और रथ युद्ध के मुख्य उपकरण थे. किंतु एक दौर में रथ युद्ध से हटते चले गए. भारत में हाथियों का भी इस्तेमाल काफी होता था, लेकिन सिकंदर के हमले में घोड़ों का इस्तेमाल किया गया और कहा जाता है कि पोरस की सेना हाथियों पर सवार थी, जिसे देख खुद सिकंदर भी हैरान था.
यह भी पढ़ें: भारत पहुंचे दुनिया के सबसे खूंखार फाइटर जेट्स, खासियत ऐसी कि देखकर भागने लगते हैं दुश्मन
सिकंदर आया तो लड़ाई हाथी से शिफ्ट होकर घोड़ों पर पहुंची
हाथी देखने में तो विशालकाय थे, लेकिन चपलता में कम थे. पोरस पर सिकंदर के भीषण हमले में उसे अपने घोड़ों से भी मदद मिली थी। इस प्रकार भारत ने युद्ध में घोड़ों के महत्व को समझा. इसी प्रकार 1526 में बाबर ने जब भारत पर आक्रमण किया तो सिकंदर लोदी की सेना 30 से 40 हजार के करीब थी, जबकि बाबर के पास 15,000 सैनिक ही थे. पानीपत की इस पहली लड़ाई में विजय बाबर की ही हुई थी और इसके लिए उसकी बेहतर रणनीति और हथियारों की उपलब्धता को वजह माना जाता है. बाबर की सेना में सबसे बड़ी ताकत 24 तोपों की थी, जिनसे गोले दागे जाने से युद्ध का रुख ही बदल गया था. यह उन पहली लड़ाइयों में से एक थी, जिसमें मुगलों ने बारूद, आग्नेयास्त्रों और तोपों का प्रयोग किया. भारत के लिए यह नया अनुभव था और वर्तमान शासकों के लिए तोप एक पहेली के समान थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर
जब बाबर के आने से भारत में जंगों का हिस्सा बनी तोप, बदली तस्वीर
इस प्रकार भारत ने युद्ध में एक नई तकनीक का अनुभव किया और फिर स्वदेशी शासकों ने भी तोपों के निर्माण पर जोर दिया. भारत के लिए युद्ध के मैदान में तोपों का इस्तेमाल एकदम नया आविष्कार था और यहां से वारफेयर में एक नए युग की शुरुआत हुई थी. 21 अप्रैल, 1526 को इब्राहिम लोदी से हुई बाबर की जंग में जय और पराजय के अलावा मुगल आक्रांता की युद्ध रणनीति एवं तकनीक की आज भी चर्चा की जाती है. पानीपत के इस प्रथम युद्ध में बाबर की तुलुगमा और उस्मानी पद्धति की आज भी चर्चा की जाती है. इस तरह युद्ध लगातार बदलते रहे हैं. ऐसे ही भारत पर जब जम्मू-कश्मीर में 1947-1948 में पाकिस्तान ने हमला किया था तो वह प्रॉक्सी वारफेयर था.

1948 में श्रीनगर में उतरती भारतीय सेना
पाकिस्तान ने 1947-48 में ही थोपा था भारत पर छद्म युद्ध
गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के इलाके में पाकिस्तानी सेना के ही जवान कबायली वेश में आकर घुसे थे. यह छद्म युद्ध की शुरुआत थी. फिर कारगिल के हमले में भी ऐसी ही स्थिति दिखी और सीमा पार आतंकवाद से तो भारत लगातार कई दशकों से जूझ रहा है. यह सीमा पार आतंकवाद इस बात का प्रमाण है कि कैसे जंग में नॉन-स्टेट एक्टर्स का इस्तेमाल किया जाता है. भारत लगातार इस खतरे का सामना कर रहा है और अब तो सीमा पार से कई बार ड्रोनों का इस्तेमाल भी बढ़ा है. साइबर हैकिंग, ड्रोन वारफेयर और हनी ट्रैप जैसी चीजों का इस्तेमाल पाकिस्तान ने बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ाया है. इस तरह भारत और पाकिस्तान के बीच भी अब 5जी वारफेयर प्रत्यक्ष रूप में मौजूद है. यही कारण है कि एनडीटीवी के डिफेंस समिट में भी इसकी गूंज सुनाई दी. डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, आर्मी चीफ धीरज सेठ समेत रक्षा क्षेत्र के तमाम जानकारों ने इसकी बात की और इसके अनुसार देश की तैयारियों पर भी जोर दिया.
-
Opinion: भारत को बार बार इतने हल्के में क्यों ले रहा है अमेरिका, 'ब्रेकअप' आसान होगा या नहीं?
क्या अमेरिका में लोकल टैलेंट पूरी तरह से भारतीय टैलेंट की जगह ले सकता है? US भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनाने में सबसे आगे क्यों है.
-
12 दिन से भूख हड़ताल पर JNU छात्र; जेंडर न्यूट्रल वॉशरूम, ट्रांसजेंडर्स के लिए हॉस्टल सहित NTA से दूरी भी है डिमांड लिस्ट में
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है. 3 अक्टूबर से JNUSU प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा सहित 17 स्टूडेंट्स 'साबरमती टी पॉइंट' पर कई मांगों के साथ प्रोटेस्ट कर रहे हैं.
-
रनवे भी नहीं, कामचलाऊ प्लेन... जब वायुसेना ने कश्मीर बचाने के लिए हथियारों से नहीं, जिगर से लड़ा था युद्ध
8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना का गठन हुआ था. आज 94 साल हो गए हैं. ऐसे में जानते हैं वायुसेना के उस ऑपरेशन के बारे में जिसने कश्मीर को बचाया.
-
40 साल पहले जिस जुनून को दुनिया ने कहा 'पागलपन', आज उसी पर फ्रांसिस हैल्जेन को मिला फिजिक्स का नोबेल
फिजिक्स का नोबेल 2026 प्रोफेसर फ्रांसिस हैल्जेन को ब्रह्मांडीय न्यूट्रिनो की खोज और आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जरवेट्री की स्थापना में अहम योगदान के लिए मिला है. इस खोज ने ब्रह्मांड को समझने का नया रास्ता खोला है.
-
AMU में भी 'जंतर-मंतर', 17 दिन से भूख हड़ताल पर क्यों बैठे हैं यासिर, जबरन हटाने की कोशिश पर रात भर हंगामा
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 21 सितंबर से छात्रों का प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी है. उर्दू विभाग के यासिर फहद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और 18 छात्रों पर FIR दर्ज हुई है.
-
जब पाकिस्तान में घुसा भारतीय खुफिया जेट, स्पीड ऐसी कि कुछ कर न सकी पाक वायुसेना- पायलट ने पहली बार सुनाई कहानी
भारतीय वायु सेना के मिग 25 की कहानी जिसने पाकिस्तान और चीन की सीमा में घुसकर वहां से तय की गई जगहों की तस्वीरें लेकर आया था. लेकिन पड़ोसी देश उसका बाल भी बांका नहीं कर पाए थे.
-
बिखरा मलबा, अधूरी टूटी बिल्डिंग, छात्र गायब और दुकानदारों का धंधा चौपट... हादसे के एक महीने बाद ऐसा है सत्य निकेतन - ग्राउंड रिपोर्ट
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत गिरने से हुई 7 मौतों के एक महीने बाद भी मौके पर मलबा पड़ा है, आधी टूटी इमारत से खतरा बरकरार है और 50 फीसदी छात्र इलाका छोड़ चुके हैं.
-
KVS-NVS शिक्षक भर्ती: जाति प्रमाण पत्र पर लगी शर्तों से अधर में लटका सैकड़ों का भविष्य, अभ्यर्थियों ने सुनाई दर्द भरी दास्तां
नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों के 15 हजार पदों की शिक्षक भर्ती में OBC-NCL सर्टिफिकेट के लिए जारी की गई शर्त से हजारों अभ्यर्थियों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है.
-
अगर चुनाव फिक्स हैं तो कांग्रेस बहिष्कार क्यों नहीं करती? राहुल के 'ध्यान भटकाने' वाले जवाब में कितना लॉजिक
चुनाव बॉयकॉट की जबरदस्त मांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' की तरफ से आई है. लेकिन क्या बॉयकॉट से कोई फायदा होता है? रिसर्च, उदाहरण और एक्सपर्ट्स का एनालिसिस हमें इस बारे में क्या बताते हैं, आइए जानते हैं.
-
हवा में टेरर, भारतीय पायलट बना फाइटर… समझिए Flydubai की फ्लाइट में क्या-क्या हुआ था?
Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में एक को-पायलट ने भारतीय कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया. वह प्लेन को अपने कब्जे में लेना चाहता था, ताकि उसे क्रैश कर सके.