एक पुरानी कहावत है कि पिता का कर्ज बेटे को चुकाना पड़ता है, लेकिन राजीतिक मंच पर पिता के अपशब्दों की माफी एक बेटे को मांगनी पड़ी. ये शख्स कोई और नहीं बल्कि घोसी सीट से एनडीए उम्मीदवार और ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर हैं. लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) नजदीक आते ही सभी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. बीजेपी अब अपने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटी है. हाल ही में एनडीए में शामिल हुए ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेताओं को बुरा-भला कहा था. अब पिता के अपशब्दों की मांफी बेटे ने मांगी है.
ओपी राजभर के बेटे और उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से एनडीए उम्मीदवार अरविंद राजभर ने घुटनों के बल बैठकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से माफी मांगी. अरविंद राजभर के माफी मांगने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह पिता के कहे अपशब्दों के लिए नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं के सामने झुककर माफी मांगते दिख रहे हैं.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
राजभर के बेटे ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मांगी माफी
अरविंद राजभर के साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी नजर आ रहे हैं. डिप्टी सीएम पाठक ने ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर से बीजेपी के नाराज कार्यकर्ताओं से माफी मंगवाई. दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के सहयोगी रहे ओपी राजभर ने बीजेपी नेताओं को बुरा-भला कहा था, जिससे कार्यकर्ता काफी नाराज थे. अब पिता के अपशब्दों के लिए बेटे ने माफी मांगी है. सामने आए वीडियो में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अरविंद राजभर को मंच से उठवाकर घुटनों के बल बैठाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं से मांफी मंगवाई. इसके बाद वहां जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए. हालांकि अब ओपी राजभर भी एनडीए का हिस्सा हैं.
ओपी राजभर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहे थे अपशब्द
बता दें कि उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ओपी राजभर समाजवादी पार्टी के साथ थे. उस दौरान उन्होंने तल्ख तेवर अख्तियार करते हुए बीजेपी नेताओं के खिलाफ खूब खरी-खोटी बातें कही थीं. चुनाव में जब ये गठबंधन हार गया तो राजभर ने अखिलेश यादव का साथ छोड़ दिया और एक बार फिर से एनडीए का हिस्सा बन गए. लेकिन उनके कहे गए अपशब्दों से बीजेपी कार्यकर्ता नाराज थे. इसीलिए ओपी राजभर के बेटे ने अपने पिता द्वारा कहे गए अपशब्दों के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं के सामने झुककर माफी मांगी. बता दें कि अरविंद राजभर यूपी की घोसी सीट से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जो अब एनडीए की सहयोगी पार्टी है. साल 2019 में इस सीट पर बीएसपी उम्मीदवार अतुल राय ने जीत हासिल की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं