विज्ञापन
This Article is From May 03, 2013

तिहाड़ जेल में कैदी भिड़े, एक की मौत

अत्यंत सुरक्षित तिहाड़ जेल में शुक्रवार को कैदियों की आपसी भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। संघर्ष के दौरान 27 वर्षीय कैदी की मौत हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: अत्यंत सुरक्षित तिहाड़ जेल में शुक्रवार को कैदियों की आपसी भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। संघर्ष के दौरान 27 वर्षीय कैदी की मौत हो गई।

कैदियों के बीच संघर्ष की घटना सुबह 6:30 के आसपास तब हुई जब जेल संख्या एक में उन्हें दूसरे सेल में ले जाया जा रहा था।

तिहाड़ जेल के अधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया, "सात वर्ष से जेल में कैद जावेद की मौत हो गई।"

घायलों को पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुप्ता ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं और कुछ कैदियों से पूछताछ की गई है।

यह घटना तब घटी है जब पाकिस्तान की जेल में हुए हमले में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत होने के बाद देश भर की जेलों में पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली की तिहाड़ जेल, Tihar Jail, क़ैदियों में भिड़ंत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com