कंझावला मामले में एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में पीड़िता की सहेली घटना के बाद घटनास्थल से भागते दिख रही है. यह सीसीटीवी फुटेज एक तारीख तड़के दो बजे के आसपास की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की दोस्त निधि इस घटना के बाद घटनास्थल से महज 150 मीटर दूर ही एक गली में भागती हुई दिख रही है. पुलिस को यह वीडियो घटनास्थल के पास लगे कई सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मिली है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि दिल्ली के कंझावला इलाके में 1 जनवरी को 20 साल की लड़की के हिट एंड रन केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. बताया जाता है कि आरोपियों ने स्कूटी सवार लड़की को पहले टक्कर मारी और फिर 2-3 बार कार आगे पीछे कर लड़की को कुचला. इस बात के भी संकेत हैं कि कार में सवार युवकों को पता था कि लड़की कार के नीचे फंसी हुई है, लेकिन इसके बाद भी वो गाड़ी दौड़ाते रहे. सूत्रों ने एनडीटीवी को यह भी बताया कि 9 पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) वैन ने कार का पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम रहे.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
न्यू ईयर पार्टी करने के बाद अपनी दोस्त निधि के साथ स्कूटी से घर लौट रही अंजलि सिंह को रात करीब 2 बजे कार ने टक्कर मारी थी. इसके बाद उसका पैर कार के नीचे फंस गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की खुद को बचाने की कोशिश करती रही, चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कार में बैठे युवक उसे 13 किमी तक घसीटते रहे. आरोपियों को लग गया था कि कार में कुछ अटका हुआ है. उन्होंने बाहर देखा तो लड़की का हाथ दिखाई दिया, लेकिन रास्ते में खड़ी एक पीसीआर वैन को देखने के बाद वो नहीं रुके.
उधर, इस मामले में पीड़ित लड़की के फैमिली डॉक्टर भूपेश ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया है. उसने कहा कि मृतक लड़की के दोस्त का यह दावा कि वो घटना के समय नशे में थी पूरी तरह से गलत है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है. घटना के बाद पीड़िता की दोस्त ने मीडिया से कहा था कि जिस समय अंजली की स्कूटी का एक्सीडेंट हुआ था, उस समय वो बुरी तरह से नशे में थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं