विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

नहीं जानता आरुषि को किसने मारा, शायद कभी जान भी न पाएं : उमर अब्दुल्ला

बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी ने फैसला का समर्थन करने हुए लिखा, बरी... राजेश और नूपुर तलवार आरुषि की हत्या के दोषी नहीं हैं. आखिरकार, न्याय की जीत हुई, बुरा सपना समाप्त हुआ.

नहीं जानता आरुषि को किसने मारा, शायद कभी जान भी न पाएं : उमर अब्दुल्ला
आरुषि को आखिर किसने मारा?
  • आखिर आरुषि तलवार को किसने मारा
  • ट्विटर पर लोगों ने हत्यारे को लेकर उठाया सवाल
  • पुलिस पर जांच बिगाड़ने का आरोप भी लगाया
नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरुषि तलवार और उसके घरेलू सहायक हेमराज की वर्ष 2008 में हुई हत्या के मामले में आरुषि के माता-पिता राजेश और नूपुर तलवार को बरी करने के बाद ट्विटर पर लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं ‘तो फिर कौन है आरुषि का हत्यारा?’इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद नेता, अभिनेता और आम लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा, नहीं जानता कि आरुषि को किसने मारा और शायद कभी नहीं जान पाएंगे, लेकिन मैं ये जानता हूं कि पुलिस ने पूरी जांच को बिगाड़ कर रख दिया. बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी ने फैसला का समर्थन करने हुए लिखा, बरी... राजेश और नूपुर तलवार आरुषि की हत्या के दोषी नहीं हैं. आखिरकार, न्याय की जीत हुई, बुरा सपना समाप्त हुआ.

आरुषि मर्डर केस के जज ने गणित के टीचर, फिल्म निर्देशक जैसा बर्ताव किया : इलाहाबाद हाईकोर्ट

ट्विटर पर कई लोगों ने यह भी पूछा कि आखिरकार 'आरुषि की हत्या किसने की?' छोटे पर्दे की अदाकारा कृतिका कामरा ने कहा, उन्होंने अपनी बेटी खो दी. एक दशक तक अपराधियों की तरह जीवन बिताया. हमें अब भी नहीं पता कि आरुषि और हेमराज की हत्या किसने की? ट्विटर यूजर अंकित तिवारी ने लिखा, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि ‘आरुषि की हत्या किसने की?’ मैं खुद तीन साल के बच्चे का पिता हूं...दर्द का एहसास हो रहा है. वर्ष 2008 की इस घटना में नवंबर, 2013: में राजेश और नुपूर तलवार को दोहरी हत्या का दोषी करार देते हुए सीबीआई की एक विशेष अदालत ने गाजियाबाद में उन दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

आरुषि मर्डर केस : जेल से रिहा हुई नूपुर तलवार

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Omar Abdullah, Arushi Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com