- बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के अनुसार निकाह के लिए दोनों पक्षों का मुसलमान होना आवश्यक होता है
- मौलाना ने कहा कि यदि निधि राजदान इस्लाम स्वीकार कर लेतीं तो विवाह इस्लामी दृष्टि से जायज माना जाता
- अभिनेत्री हिना खान ने उमर अब्दुल्ला की निजी पसंद का सम्मान करते हुए लोगों को जीने और जीने देने की सलाह दी
बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र शनिवार को चक्रवाती तूफान 'मुरासु' में बदल गया है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान और मजबूत होकर 2 नवंबर की सुबह तक सीवियर साइक्लोन बन सकता है. इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच 2 और 3 नवंबर की दरम्यानी रात लैंडफॉल कर सकता है. इस दौरान 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और 120 किमी प्रति घंटे तक झोंके आने की आशंका है. आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु के तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें | मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उमर अब्दुल्ला की पार्टी में बगावत की खबर? 24 विधायकों ने खोला मोर्चा
यह भी पढ़ें | जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, खुद शेयर की तस्वीरें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं