- ओडिशा के कटक स्थित सरकारी SCB मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा केयर ICU में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत हुई.
- आग लगने के समय ICU में भर्ती मरीजों को अस्पताल के अन्य वार्डों में सुरक्षित ट्रांसफर किया गया.
- मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट-सर्किट बताई और मौके पर जाकर स्थिति की समीक्षा की.
ओडिशा के कटक स्थित सरकारी SCB मेडिकल कॉलेज में सोमवार तड़के हुए भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11 अस्पताल कर्मचारियों को गंभीर रूप से घायल मरीजों को बचाते समय झुलसने की चोटें आईं हैं. घटना अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग की ICU में रात 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुई, जहां गंभीर रोगियों का इलाज चल रहा था.
#WATCH | Odisha: A fire broke out at Trauma Care ICU of S.C.B. Medical College and Hospital in Cuttack. Fire brigade present at the spot for firefighting operations. Visuals from the spot. More details awaited. pic.twitter.com/KZVF5wOy4V
— ANI (@ANI) March 16, 2026
फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई
आग लगते ही फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और लंबे अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया. अस्पताल स्टाफ, पुलिस और मरीजों के परिजनों की मदद से ICU में भर्ती मरीजों को सुरक्षित अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया. इसके बाद भी कई मरीजों की स्थिति गंभीर होने के कारण हालात बिगड़ते गए.
पीएम मोदी ने जताया दुख
The mishap at a hospital in Cuttack, Odisha, is deeply painful. Condolences to those who have lost their loved ones. I pray for the speedy recovery of the injured.
— PMO India (@PMOIndia) March 16, 2026
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be…
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और उन्होंने उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की.
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि
- PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी.
- घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी.
यह भी पढ़ें- बंगाल में 25 साल बाद सिर्फ दो फेज में मतदान, किसका फायदा-किसका नुकसान?
CM माझी पहुंचे अस्पताल, शॉर्ट-सर्किट की आशंका

सूचना मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है. उन्होंने बताया कि कुल 23 मरीजों को अन्य विभागों में शिफ्ट किया गया, जिनमें से 7 मरीजों की मौत ट्रांसफर के दौरान, जबकि 3 की बाद में मौत हुई.
मृतकों के परिजनों को 25 लाख सहायता राशि का ऐलान
मुख्यमंत्री माझी ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवज़े की घोषणा की है.
यह भी पढ़ें- बंगाल में TMC या BJP? चुनाव की घोषणा के बाद पहले ओपिनियन पोल की भविष्यवाणी जान लीजिए
न्यायिक जांच के आदेश
घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश भी दे दिए हैं, ताकि आग लगने की वास्तविक वजह और जिम्मेदारियों का पता चल सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं