विज्ञापन

ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान

ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को आए भीषण बवंडर ने भारी तबाही मचाई है. तेज बवंडर के कारण करंजिया के किया गांव में 70 से ज्यादा घर ढह गए और हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक ऑटो-रिक्शा उड़कर तालाब में जा गिरा.

ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान
  • ओडिशा के मयूरभंज जिले में बवंडर ने करंजिया इलाके में भारी तबाही मचाई है
  • किया गांव में मिट्टी और फूस के बने सत्तर से अधिक मकानों की छतें उड़ गईं और कई मकान ध्वस्त हुए
  • इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम दस लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को नॉरवेस्टर तूफान (बवंडर) ने भीषण तबाही मचाई है. जिले के करंजिया इलाके में आए इस कुदरती कहर ने देखते ही देखते पूरे इलाके को तहस-नहस कर दिया. तेज हवाओं और बवंडर की रफ्तार इतनी घातक थी कि इसने न केवल घरों को उजाड़ा, बल्कि सड़क पर चलते वाहनों को भी खिलौनों की तरह हवा में उछाल दिया.

किया गांव में सबसे ज्यादा तबाही

बवंडर का सबसे रौद्र रूप जिले के किया गांव में देखने को मिला. अचानक आए हवा के झोंकों ने गांव के मिट्टी और फूस से बने मकानों को तिनके की तरह उड़ा दिया. रिपोर्ट के अनुसार, 70 से ज्यादा घरों की छतें उड़ गई हैं और कई मकान पूरी तरह ढह गए हैं. इस आपदा में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है.

हवा में उड़ा ऑटो-रिक्शा. तालाब में जा गिरा

तूफान की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सड़क पर चल रहे वाहन भी इसको नहीं झेल पाए. हवा के दबाव के कारण एक ऑटो-रिक्शा जमीन से ऊपर उड़ गया और पास के ही एक तालाब में जा गिरा. कई अन्य वाहन भी सड़क से फिसलकर गड्ढों और किनारों पर जा गिरे.

यह भी पढ़ें: तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया

कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

इस जबरदस्त तूफान ने कई बड़े पेड़ और बिजली के खंभे भी उखाड़ दिए, जिससे इलाके में बिजली की सप्लाई ठप हो गई और सड़कें बंद हो गईं. सड़क पर चल रहे वाहन भी तेज हवाओं की चपेट में आ गए. स्थानीय अधिकारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं और प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: ईरान से अर्मेनिया और फिर दिल्ली में लैंडिंग, 70 भारतीयों की हुई वतन वापसी, अपनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com