विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2017

यशवंत सिन्हा ने बेटे जयंत को सुनाई खरी-खरी, इतने ही सक्षम थे तो वित्त मंत्रालय से क्यों हटाए गए

वहीं नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने यह भी कहा कि अपने पिता के साथ उनके विचारों में भिन्नता 'बहुत गंभीर विमर्श' है और इसे निजी तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

यशवंत सिन्हा ने बेटे जयंत को सुनाई खरी-खरी, इतने ही सक्षम थे तो वित्त मंत्रालय से क्यों हटाए गए
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का बेटे जयंत सिन्हा को जवाब
  • यशवंत सिन्हा के बेटे हैं जयंत सिन्हा
  • मोदी सरकार में विमानन राज्य मंत्री हैं सिन्हा
  • मोदी सरकार के फैसलों पर लगाई थी मुहर
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा  ने देश की अर्थव्यवस्था पर उनके लेख के एक दिन बाद आए बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के लेख पर भी टिप्पणी की है. सरकार के बचाव में उतरे जयंत सिन्हा पर पूर्व वित्त मंत्री सिन्हा ने कहा कि उनके पुत्र जयंत इतने ही सक्षम थे तो फिर उन्हें वित्त मंत्रालय से हटाकर दूसरे मंत्रालय में क्यों भेजा गया. पूर्व वित्त मंत्री ने सवाल किया 'यदि उनकी चिंताओं के निवारण के लिए उनके पुत्र जयंत इतने ही सक्षम थे तो फिर उन्हें वित्त मंत्रालय से हटाकर दूसरे मंत्रालय में क्यों भेजा गया.' हालांकि अभी तक जयंत सिन्हा की इस पर प्रतिक्रिया नहीं ली जा चुकी है. 

यशवंत सिन्हा मोदी सरकार पर फिर भड़के- 40 महीने से सरकार में हो, UPA को दोष नहीं दे सकते

वहीं नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने इस बात को खारिज कर दिया कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में अपने पिता एवं पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा की राय से असहमति जताने वाला आलेख किसी और व्यक्ति के कहने पर लिखा है. जयंत ने इस बात पर जोर दिया कि उनका आलेख पूरी तरह से अपने विवेक से लिखा गया. उनका यह आलेख आज एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित हुआ था. इसके एक दिन पहले उनके पिता ने एक अन्य अंग्रेजी अखबार में देश की अर्थव्यस्था की हालत पर आलेख लिखकर केंद्र सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की थी.

वीडियो : सरकार के बचाव में आया बेटा

नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने यह भी कहा कि अपने पिता के साथ उनके विचारों में भिन्नता 'बहुत गंभीर विमर्श' है और इसे निजी तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा 'यह पूरी तरह से मेरा विवेक था. मैं ऐसे किसी भी आरोप को खारिज करता हूं जिसमें यह कहा गया है कि मुझसे यह आलेख लिखने के लिए कहा गया था. मैं आलेख लिखना चाहता था.' जयंत ने कहा, 'यह अर्थव्यवस्था के भविष्य के बारे में बहुत गंभीर चर्चा है और इसे निजी तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.'यशवंत सिन्हा ने अपने आलेख में अर्थव्यवस्था की कथित खराब स्थिति के लिए वित्त मंत्री अरूण जेटली पर निशाना साधा था.

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jayant Sinha, Yashwant Shina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com