विज्ञापन

अब अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर शुरू किया आमरण अनशन, बोले- आंदोलन खत्म नहीं होगा

अभिजीत दीपके ने कहा, 'मैं आज से अपना अनशन शुरू कर रहा हूं. 20 जुलाई को हमारा मार्च भी होगा और मेरा अनशन जारी रहेगा. ये लोग सोचते हैं कि सोनम सर को अंदर ले जाकर और यहां से उठाकर वे प्रोटेस्ट खत्म कर देंगे; आंदोलन खत्म नहीं होगा.'

अब अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर शुरू किया आमरण अनशन, बोले- आंदोलन खत्म नहीं होगा
नई दिल्ली:

जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस उठाकर अस्पताल ले गई है. उन्हें सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. उनका कहना है कि मेरा यह आमरण अनिश्चितकालीन है. सोनम वांगचुक को पुलिस यह कहते हुए अस्पताल ले गई है कि उनकी सेहत को लगातार अनशन के चलते नुकसान हो सकता है. ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाना जरूरी है. कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को हटाया है. वहीं पुलिस ने इससे इनकार किया है.  

अभिजीत दीपके ने कहा, 'मैं आज से अपना अनशन शुरू कर रहा हूं. 20 जुलाई को हमारा मार्च भी होगा और मेरा अनशन जारी रहेगा. ये लोग सोचते हैं कि सोनम सर को अंदर ले जाकर और यहां से उठाकर वे प्रोटेस्ट खत्म कर देंगे; आंदोलन खत्म नहीं होगा.' पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि 'सोनम सर को घसीटकर ले जाया गया है और गाली-गलौज करने और यहां से ले जाने की जो कायरतापूर्ण हरकत की गई है, उससे यह आंदोलन खत्म नहीं होगा. यह प्रोटेस्ट जारी रहेगा. हम यहीं रहेंगे. अब 20 तारीख को यहीं से पार्लियामेंट तक मार्च शुरू होगा. पुलिसवालों ने गुंडों वाली हरकत की है.' 

दीपके ने लोगों से अपील की है कि 'जो लोग दिल्ली आना चाहते हैं, वे आ जाएं। हम यहीं बैठे रहेंगे।' अभिजीत दीपके ने आगे कहा, 'दिल्ली पुलिस ने मुझे भी पीटा और जंतर-मंतर जाने से रोका. मुझे पीटा गया, सड़क पर घसीटा गया और कहा, 'देखते हैं तुम जंतर-मंतर कैसे जाते हो.' यहां कई विधायक और सांसद हैं, जिन्हें भी गेट पर रोक दिया गया है और अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.' 

इन आरोपों पर जवाब देते हुए नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, 'माननीय हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार और सेहत की स्थिति और मेडिकल सलाह के आधार पर हमने फैसला लिया. सोनम वांगचुक को यहां से बहुत जरूरी मेडिकल इलाज के लिए एक सही सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वह अभी मेडिकल देखरेख में हैं.' पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सरकारी काम में रुकावट न डालें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijeet Dipke, Abhijeet Dipke Protest Case, Abhijeet Dipke Slapped News, Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk On Ladakh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com