विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2018

औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 17 महीने के उच्चस्तर पर, लेकिन मुद्रास्फीति ने दिया झटका - 10 खास बातें

साल-दर-साल आधार पर, विनिर्माण क्षेत्र में 10.2 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि खनन क्षेत्र में 1.1 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई.

औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 17 महीने के उच्चस्तर पर, लेकिन मुद्रास्फीति ने दिया झटका - 10 खास बातें
फाइल फोटो
नई दिल्ली:
  1. दवा, चिकित्सकीय रसायन और वनस्पति उत्पादों के विनिर्माण में सर्वाधिक 39.5 प्रतिशत की वृद्धि रही.
  2. इसके बाद कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल उत्पादों के विनिर्माण में 29.1 प्रतिशत तथा परिवहन कल-पुर्जों के विनिर्माण में 22.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.
  3. साल-दर-साल आधार पर, विनिर्माण क्षेत्र में 10.2 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि खनन क्षेत्र में 1.1 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई
  4. पूंजीगत वस्तुओं में नवंबर 2016 के 5.3 प्रतिशत की तुलना में नवंबर 2017 में 9.4 प्रतिशत की तेजी रही.
  5. टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र की वृद्धि दर इस दौरान 3.3 प्रतिशत से बढ़कर 23.1 प्रतिशत पर पहुंच गई.
  6. हालांकि आलोच्य माह के दौरान खनन क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि 8.1 प्रतिशत से कम होकर 1.1 प्रतिशत पर आ गई.
  7. बिजली उत्पादन की वृद्धि भी 9.5 प्रतिशत से कम होकर 3.9 प्रतिशत पर आ गई.
  8. इस दौरान 23 में से 15 उद्योग समूहों में सालाना आधार पर उत्पादन ऊंचा रहा.
  9. दूसरी ओर खाद्य वस्तुओं, अंडे और सब्जियों के दाम बढ़ने से दिसंबर में खुदरा मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 5.21 प्रतिशत पर पहुंच गई है. यह भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से अधिक है.
  10. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में 4.88 प्रतिशत पर थी. दिसंबर, 2016 में यह 3.41 प्रतिशत पर थी. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Factory Output, IIP, Inflation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com