नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी कैंपस में हुए हत्याकांड (Noida Murder Case) का खुलासा कर दिया है. स्टाफ क्वार्टर में एक महिला की हत्या कर उसके शव को पानी की टंकी (Dead Body In Water Tank) में डालने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के खुलासे से पता चला है कि महिला की हत्या उसके पति कपिल और उसकी सास सुमित्रा ने मिलकर की थी. शव पानी की टंकी में छुपाकर दोनों फरार हो गए थे.
पति और सास ने की पूनम की हत्या
सास से हुए छोटे से झगड़े में पति ने उसकी जान ले ली. पुलिस के खुलासे से ये भी पता चला है कि मृतक पूनम कपिल की दूसरी पत्नी थी. एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा, अशोक कुमार ने बताया कि सास सुमित्रा ने पूनम के पैर पकड़े थे, जबकि पति कपिल ने उसका गला दबाया.उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि 5 मई को पूनम और सुमित्रा के बीच झगड़ा हुआ था. कपिल भी झगड़े में शामिल हो गया. झगड़ा बढ़ने पर कपिल ने पूनम को धक्का देकर नीचे गिरा दिया. सुमित्रा ने पूनम के पैर पकड़े और कपिल ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
पानी की टंकी में शव को फेंककर फरार
पूनम की मौत के बाद उसे स्टाफ क्वार्टर की सीमेंट से बनी पानी की टंकी में डालकर दोनों फरार हो गए थे. मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी कपिल और सुमित्रा को जिम्स तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी कपिल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और यूनिवर्सिटी में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है. वह पत्नी पूनम और मां सुमित्रा के साथ यूनिवर्सिटी के स्टाफ क्वार्टर एम ब्लॉक एफ-53 में रहता था.
घरेलू झगड़े में पत्नी की हत्या
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस को शक था कि टंकी में मिला शव कपिल की पहली पत्नी कौशल का हो सकता है. मामले की छानबीन के लिए जब कासगंज में कौशल के परिजनों से संपर्क किया गया, तो पता चला कि वह बिल्कुल ठीक है. तब पुलिस ने फिर से छानबीन शुरू की. तब पता चला कि पानी की टंकी में मिला शव कपिल की दूसरी पत्नी कौशल का है. घरेलू विवाद की वजह से कपिल की पहली पत्नी कौशल उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी. जबकि कपिल 2015 से ही बलिया की रहने वाली पूनम के साथ रह रहा था.
ये भी पढ़ें-दिल्ली: हत्या से पहले डॉक्टर को किया था टॉर्चर, पुलिस को पालतू कुत्ते से हत्यारों की पहचान की उम्मीद
ये भी पढे़ं-1 सेकंड रुका, फिर स्पीड डबल! समझें कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के एस्कलेटर में ऐसा हुआ क्या कि 6 हो गए घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं