विज्ञापन

दिल्ली से नोएडा सिर्फ 10 मिनट में, DND से सेक्टर-60 तक बनेगा 6-लेन का नया एलिवेटेड हाइवे

दिल्ली-नोएडा के बीच सफर करने वालों को जाम से बचाने के लिए DND से सेक्टर-60 तक एक नया 6-लेन एलिवेटेड हाइवे बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के बनने से 30 मिनट का यह सफर मात्र 10 मिनट में पूरा हो सकेगा.

दिल्ली से नोएडा सिर्फ 10 मिनट में, DND से सेक्टर-60 तक बनेगा 6-लेन का नया एलिवेटेड हाइवे
DND to Sector 60 Noida Elevated Road Project
NDTV.in
  • नोएडा अथॉरिटी तीसरे एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही है, जो रजनीगंधा चौक से सेक्टर 60 तक जाएगा
  • यह छह लेन का एलिवेटेड हाईवे होगा, जिसकी लंबाई करीब साढ़े 5 KM होगी
  • एलिवेटेड रोड से सेक्टर 3, 10, 12, 22 और 57 के ऊपर से होकर ट्रैफिक समय में काफी कमी आएगी

दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब दिल्ली से नोएडा तक का सफर और आसान होने वाला है. दरअसल नोएडा अथॉरिटी नोएडा में तीसरे एलिवेटेड रोड बनाने की योजना बना रही है. यह 6 लेन का एलिवेटेड हाइवे कॉरिडोर DND से नोएडा सेक्टर-60  तक का सफर आसान कर देगा. यह एलिवेटेड रोड नोएडा के बिजी रजनीगंधा चौक को सेक्टर 60 से जोड़ेगी. इसकी लागत करीब 700 करोड़ होगी. वहीं रजनीगंधा चौक को DND फ्लाइवे लिंक करता है. इस एलिवेटेड रोड के बनने के बाद दिल्ली, नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा. इस एलिवेटेड रोड के बारे में सभी जरूरी बातें हम यहां बता रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा अथॉरिटी के सीनियर अधिकारियों के अनुसार यह एलिवेटेड रोड 5.4 किलोमीटर का होगा. IIT रुड़की ने इसके लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंपी है. वहीं इस प्रोजेक्ट के लिए एक विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है.

कहां से कहां तक बनेगा एलिवेटेड रोड?

जानकारी के अनुसार, यह 6 लेन का एलिवेटेड रोड नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास रजनीगंधा चौक से शुरू होकर सेक्टर 57 तक पहुंचेगा. इसे आगे विश्वकर्मा रोड के साथ-साथ सेक्टर 60 तक और आगे बढ़ाने पर भी विचार कर रहे हैं. भविष्य में यह रास्ता सेक्टर-60 में स्थित यूफ्लेक्स फैक्ट्री परिसर के पास समाप्त होगी.

किस-किसको होगा फायदा?

यह एलिवेटेड रोड DND फ्लाईवे से सेक्टर 57 और आस-पास के सेक्टरों की ओर जाने वाले यात्रियों को एक सिग्नल फ्री रास्ता देगी, जिससे वे सेक्टरों के अंदरूनी सड़कों पर लगने वाले जाम से बच सकेंगे. यह रास्ता सेक्टर 3, 10, 12, 22 और 57 के ऊपर से गुजरेगी. इस रूट पर पीक ऑवर्स के दौरान सफर का समय 30 मिनट से घटकर महज 10 मिनट से भी कम रह जाएगा.

नोएडा में पहले से हैं दो एलिवेटेड रोड

DND से सेक्टर 57/60 तक बन रहा यह नया एलिवेटेड रोड इस तरह का तीसरा रास्ता होगा. नोएडा में पहले से ही दो एलिवेटेड कॉरिडोर चालू हैं.

नोएडा एलिवेटेड रोड: यह छह किलोमीटर लंबा और छह-लेन वाला कॉरिडोर है, जो नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के पास से शुरू होता है. यह मास्टर प्लान-II रोड के ऊपर से गुजरता है और सेक्टर 61, NH-24 और इंदिरापुरम तक बिना किसी रुकावट के कनेक्टिविटी देता है. 

भंगेल एलिवेटेड रोड: यह  4.5 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है. यह रास्ता भीड़भाड़ वाले दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड के ऊपर से गुजरता है और अगापुर पेट्रोल पंप से लेकर नोएडा स्पेशल इकोनॉमिक जोन तक जाता है.

यह भी पढ़ें: तैयार हो गया DND एक्सप्रेसवे, इसी महीने हो सकता है शुरू, दिल्ली-नोएडा से लेकर फरीदाबाद-गुरुग्राम तक का सफर होगा आसान

यह भी पढ़ें: दिल्ली-फरीदाबाद से मिनटों में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, बन रहा 10 लेन का नया एक्सप्रेसवे, आगरा जाना भी होगा आसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com