उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में एक और उपलब्धि दर्ज होने जा रही है. दिल्ली से सटे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों का संचालन 15 जून सोमवार से शुरू हो जाएगा. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू खुद इस मौके पर मौजूद रहेंगे. सूत्रों के अनुसार, लखनऊ से आने वाली पहली फ्लाइट में कई वीवीआईपी मेहमान मौजूदा रहेंगे जबकि नोएडा से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में किसान मौजूद रहेंगे. सरकार का कहना है कि जेवर से पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर नया एविएशन गेटवे बनेगा. खबरों के मुताबिक, नोएडा के 75 प्रमुख कारोबारी परिवार लखनऊ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक इस पहली फ्लाइट के यात्री होंगे.
16 से ज्यादा शहरों को जोड़ेगो नोएडा एयरपोर्ट
एयरलाइन चरणबद्ध तरीके से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के 16 से ज्यादा शहरों से जोड़ेगी. इनमें बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के अलावा अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, लखनऊ, श्रीनगर, देहरादून, भोपाल और पंतनगर जैसे टियर-2 और टियर-3 शहर शामिल हैं.
सबसे इंडिगो की उड़ान लखनऊ से नोएडा पहुंचेगी
जानकारी के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट से सबसे पहले इंडिगो एयरलाइंस की सेवा शुरू होगी. एयरलाइंस के जारी बयान के अनुसार, 15 जून को उद्घाटन फ्लाइट सबसे पहले चलेगी. पहली उद्धघाटन फ्लाइट लखनऊ-नोएडा की है. ये उड़ान सुबह 7:05 बजे टेक ऑफ होगी और 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पर लेंड करेगी. इसके बाद हैदराबाद-नोएडा (06:00-8:35), नोएडा- बेंगलुरु (8:35-11:05), नोएडा-अमृतसर ( 10:10-11:20), अमृतसर-नोएडा (12:15-1:20), नोएडा-हैदराबाद (14:50-16:50), बेंगलुरु -नोएडा (15:45-18:20) और अंतिम फ्लाइट दिन की नोएडा-लखनऊ (18:55-20:00) होगी.

Noida Airport
एनसीआर में तीसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
इंडिगो ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के लिए नया एविएशन गेटवे बनेगा.कंपनी पहले से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट और हिंडन एयरपोर्ट से सेवाएं दे रही है और अब NCR के तीसरे एयरपोर्ट से भी ऑपरेशन शुरू करेगी. 15 जून को उद्घाटन उड़ानों के तहत लखनऊ-नोएडा-बेंगलुरु और बेंगलुरु-नोएडा-लखनऊ सेक्टर पर विशेष फ्लाइट संचालित होंगी. इसके बाद 16 जून से जम्मू, हैदराबाद और अमृतसर के लिए नियमित उड़ानें शुरू होंगी.1 जुलाई 2026 से श्रीनगर, जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून, धर्मशाला, भोपाल, जोधपुर, पंतनगर और नवी मुंबई सहित कई नए रूट जोड़े जाएंगे.
लखनऊ के लिए रोजाना तीन उड़ानें
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए कई विकल्प होंगे. लखनऊ के लिए रोजाना तीन उड़ानें संचालित होंगी, सुबह, दोपहर और रात में. जयपुर के लिए भी प्रतिदिन दो-दो उड़ानें दोनों दिशाओं में उपलब्ध रहेंगी. बरेली के लिए सप्ताह में चार दिन सेवा दी जाएंगी (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार). सुबह 10:25 बजे नोएडा से रवानगी और 12:05 बजे दोपहर बरेली से वापसी होगी. चंडीगढ़ के लिए डबल डेली फ्लाइट होगी. नोएडा से चंडीगढ़ के लिए सुबह (6:15 बजे) और शाम (6:30 बजे) दो दैनिक उड़ानें रहेंगी.चंडीगढ़ (सुबह 7:40 और शाम 7:55 बजे) से वापसी की दोनों उड़ानें भी रोजाना संचालित होंगी.पंत नगर के लिए प्रतिदिन दो सेवाएं उपलब्ध होंगी.
जम्मू और बेंगलुरु के लिए भी उड़ान
16 जून को बेंगलुरु और जम्मू के लिए उड़ान संचालित होगी. इसमें बेंगलुरु-नोएडा (06:25-08:35), नोएडा-जम्मू (10:05-11:25), जम्मू- नोएडा (12:10-13:30) और नोएडा-बेंगलुरु (14:40-17:20) की उड़ान शामिल है.एयरलाइन के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के 16 से ज्यादा शहरों से जोड़ा जाएगा. इनमें बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के अलावा अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, लखनऊ, श्रीनगर, देहरादून, भोपाल और पंतनगर जैसे टियर-2 और टियर-3 शहर शामिल हैं. इंडिगो ने कहा कि 1 जुलाई से श्रीनगर, जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून, धर्मशाला, भोपाल, जोधपुर, पंतनगर और नवी मुंबई सहित कई नए रूट जोड़े जाएंगे.
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के सतत प्रयासों एवं दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि आज भारत का सबसे बड़ा 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' उड़ान भरने को तैयार है।
— Government of UP (@UPGovt) June 13, 2026
आगामी 15 जून से यहां से घरेलू उड़ानों का संचालन प्रारंभ होगा। जिससे निवेश, पर्यटन और रोजगार को नई गति मिलेगी। pic.twitter.com/gpiwwhr6iU
इंडिगो के मुताबिक, श्रीनगर, नवी मुंबई, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ और पंतनगर के लिए प्रतिदिन फ्लाइट उपलब्ध होंगी. वहीं, बरेली के लिए चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार) और किशनगढ़ के लिए तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) उड़ान सेवा रहेगी.
ये भी पढ़ें - नोएडा एयरपोर्ट क्या बना, जमीन और मकान तो 5 गुना तक महंगे हो गए! अगले 2 साल में कहां तक जाएंगी कीमतें?
अकासा एयर की 16 जून से सर्विस
एयरलाइन्स ने नोएडा एयरपोर्ट से 16 जून से उड़ान सेवा शुरू करने का ऐलान किया है. कंपनी के अनुसार, अभी बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए कमर्शियल फ्लाइट शुरू करेगी. इसके तहत नवी मुंबई-नोएडा (7:25-9:35), नोएडा-नवी मुंबई (10:15-12:30), बेंगलुरु-नोएडा (16:25-19:15) और नोएडा-बेंगलुरु (19:55-23:00) सेवा संचालित होगी. ये सभी उड़ान प्रतिदिन सीधा दोनों जगहों को कनेक्ट करेंगी.
ये भी पढ़ें -100 ई बसें, सस्ता किराया, CM योगी ने किया शुभारंभ, नोएडा, ग्रेनो और नोएडा एयरपोर्ट के इन रूट पर चलेंगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं