विज्ञापन

दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने का एक और रास्ता मिल जाएगा, जाम से भी मुक्ति,10 लेन वाले बाईपास का पूरा रूट मैप

Noida Airport New Route: जेवर एयरपोर्ट तक जाने वाले लोगों के लिए इसे सेक्टर 94 से शुरू कर ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव तक ले जाया गया है जहां आगे जाकर यह यह यमुना एक्सप्रेसवे से मिल जाएगा.

दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने का एक और रास्ता मिल जाएगा, जाम से भी मुक्ति,10 लेन वाले बाईपास का पूरा रूट मैप
jewar airport news
  • नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए 10-लेन पुश्ता रोड बाईपास योजना तैयार की है
  • पुश्ता रोड सेक्टर 94 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव तक पहुंचेगा और यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा
  • चिल्ला एलिवेटेड रोड और महामाया फ्लाईओवर से ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन तक नया लिंक रोड भी बनाया जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वालों के लिए अब जाम परेशानी नहीं बनेगा. नोएडा प्राधिकरण ने शहर की यातायात व्यवस्था को भविष्य के अनुकूल बनाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते दबाव को कम करना और दिल्ली से जेवर तक एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना है. प्राधिकरण की योजना के अनुसार, यमुना किनारे स्थित पुश्ता रोड को चौड़ा कर 10-लेन का बाईपास बनाया जाएगा. यह मार्ग सेक्टर 94 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव तक जाएगा, जहां यह यमुना एक्सप्रेसवे से मिल जाएगा. अभी यह 4 लेन का है जिसे बाद में 10 लेन में बदल दिया जाएगा. 

जेवर एयरपोर्ट जाने का मिल गया विकल्प, दिसंबर में पूरा होगा काम

जेवर एयरपोर्ट तक जाने वाले लोगों के लिए इसे सेक्टर 94 से शुरू कर ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव तक ले जाया गया है जहां आगे जाकर यह यह यमुना एक्सप्रेसवे से मिल जाएगा. वर्तमान में यह सड़क चार लेन की है, जिसे शुरुआती चरण में छह लेन और फिर भविष्य की जरूरतों के हिसाब से दस लेन तक विस्तारित किया जाएगा. 

​इस कॉरिडोर को प्रभावी बनाने के लिए चिल्ला एलिवेटेड रोड को भी इस परियोजना से जोड़ा जा रहा है. दिल्ली के मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे 5.9 किलोमीटर लंबे चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जोरों पर है और इसके अगले साल दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है. इसके साथ ही, महामाया फ्लाईओवर से ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन तक एक नया 1.4 किलोमीटर का एलिवेटेड लिंक रोड भी बनाया जाएगा, ताकि दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक बिना एक्सप्रेसवे पर फंसे सीधे पुश्ता रोड तक पहुंच सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रैफिक का दबाव बढ़ना तय

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद ट्रैफिक का दबाव बढ़ना तय है, इसलिए पुश्ता रोड का पुनर्विकास बेहद जरूरी है. इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) और सिंचाई विभाग ने निरीक्षण कर लिया है. फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होने के बाद विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाई जाएगी और इस पूरे प्रोजेक्ट का खर्च नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण मिलकर वहन करेंगे.

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: शुरू होने से पहले ही विवादों में 'महंगा' सफर, जेवर MLA ने PM और CM को पत्र में लिखा? 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com