विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2020

दिल्ली की रोहिणी जेल में कोरोना वायरस से बचाव के उपाय नहीं, VIDEO सामने आया

जेल प्रशासन का कहना है कि कई कैदी जेल से निकलने के लिए जेल में कोरोना वायरस की अफवाह फैला रहे

दिल्ली की रोहिणी जेल में कोरोना वायरस से बचाव के उपाय नहीं, VIDEO सामने आया
दिल्ली की रोहिणी जेल के वीडियो में कैदियों का झुंड दिखाई दे रहा है.
  • वीडियो में दावा- कैदी कोरोना वायरस से डरे हुए हैं
  • सैकड़ों कैदी भूख हड़ताल करने की बात कह रहे
  • प्रशासन ने जेल में से एक मोबाइल फोन जब्त किया
नई दिल्ली:

दिल्ली की रोहिणी जेल की कुछ वीडियो सामने आया है जिसमें  कुछ कैदी दावा कर रहे हैं कि वे कोरोना वायरस (Coronavirus) से डरे हुए हैं. ये कैदी झुंड बनाकर जेल प्रशासन के खिलाफ जेल के अंदर की बदहाली के आरोप लगा रहे हैं. ये सैकड़ों कैदी भूख हड़ताल करने की बात कह रहे हैं. वहीं एक अन्य वीडियो में एक कैदी ने टॉयलेट की हालत दिखाई है जो, टूटी-फूटी हालत में है. साथ ही वीडियो में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उचित उपाय नहीं करने के आरोप लगाए जा रहे हैं.

इस मामले में तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का कहना है कि रोहिणी जेल की जेल नंबर-10 में कुछ कैदी परेशानी पैदा कर रहे थे. वीडियो में टॉयलेट को खराब दिखाया है. बोतल के टुकड़े डालकर दिखाया गया है. हालांकि टॉयलेट पुराने हैं. 

उन्होंने कहा कि जेल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर लिया गया है. कोरोना को लेकर लगातार क्या करना है, क्या नहीं, इसके बारे में जानकारी दी जा रही है. पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. जेल प्रशासन का कहना है कि कई कैदी जेल से निकलने के लिए जेल में कोरोना वायरस (Coronavirus) की अफवाह फैला रहे हैं.

VIDEO : निजामुद्दीन इलाके के 175 लोगों को अस्पताल ले जाया गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Rohini Jail, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com