विज्ञापन

हालात चाहे जो भी हों, AIADMK TVK का समर्थन नहीं करेगी- AIADMK के कोऑर्डिनेटर के.पी. मुनुसामी

एआईएडीएमके के कॉर्डिनेटर केपी मुनुसामी ने बुधवार को पार्टी की स्थिति को साफ करते हुए कहा कि हालात चाहे जो भी हों, एआईएडीएमके, TVK का समर्थन नहीं करेगी.

हालात चाहे जो भी हों, AIADMK TVK का समर्थन नहीं करेगी- AIADMK के कोऑर्डिनेटर के.पी. मुनुसामी
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की TVK सबसे अधिक सीटें जीतकर प्रमुख पार्टी के रूप में उभरी है.
  • AIADMK कोऑर्डिनेटर केपी मुनुसामी ने कहा कि हालात चाहे जो भी हो, उनकी पार्टी TVK को समर्थन नहीं देगी.
  • विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है, लेकिन राज्यपाल संतुष्ट नहीं हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से थोड़ी पीछे रह गई है और अब उसकी उम्‍मीदों को एआईएडीएमके ने भी तोड़ दिया है. एआईएडीएमके के कोऑर्डिनेटर केपी मुनुसामी ने चुनाव में टीवीके को समर्थन देने से इनकार कर दिया है. एआईएडीएमके का यह बयान ऐसे वक्‍त में सामने आया है, जब टीवीके प्रमुख विजय ने राज्‍यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं और कांग्रेस ने उन्‍हें समर्थन देने का एलान किया है. 

एआईएडीएमके के कोऑर्डिनेटर केपी मुनुसामी ने बुधवार को पार्टी की स्थिति को साफ करते हुए कहा कि हालात चाहे जो भी हों, एआईएडीएमके, TVK का समर्थन नहीं करेगी. उन्‍होंने कहा, "ऐसी खबरें हैं कि एआईएडीएमके, तमिलगा वेत्री कड़गम  का समर्थन कर रही है. यह पूरी तरह गलत है. किसी भी स्थिति में एआईएडीएमके ने तमिलगा वेत्री कड़गम  को समर्थन नहीं दिया है. हम अपने पार्टी महासचिव के निर्देशों के अनुसार यह स्पष्टीकरण जारी कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जिनके फैसले पर टिकी है 'विजय सरकार' की किस्मत

विजय के आंकड़ों से संतुष्‍ट नहीं राज्‍यपाल

विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की है और सरकार बनाने का दावा पेश किया है. हालांकि राज्यपाल आंकड़ों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. हालांकि संवैधानिक परंपरा के अनुसार, किसी एक दल के पास बहुमत नहीं होने पर आमतौर पर राज्‍यपाल सबसे बड़ी पार्टी के नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं. इसेक बाद विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के जरिए पार्टी को बहुमत साबित करना होता है. यही कारण है कि अटकलें लगाई जा रही है कि राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते टीवीके को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: विजय बहुमत के दावे से राज्यपाल को नहीं कर पाए संतुष्ट, अब कैसे बनेगी सरकार? समझिए राज्यपाल के पास क्या ऑप्शन?

अन्‍य दलों का समर्थन हासिल करने की कोशिश

राज्‍यपाल से विजय की यह मुलाकात कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थन देने की घोषणा के कुछ घंटों बाद की. इससे पहले टीवीके प्रमुख और कांग्रेस नेताओं के बीच भी बैठक हुई. हालांकि टीवीके, वीसीके और दो अन्य वामपंथी दलों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला है. ये सभी दल डीएमके गठबंधन का हिस्सा रहे हैं. 

तमिलनाडु की 234 सदस्‍यीय विधानसभा में टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है. हालांकि बहुमत का आंकड़ा 118 है. ऐसे में पार्टी को बहुमत साबित करने के लिए अभी कुछ और विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी. वहीं इन परिणामों में डीएमके को 59, एआईएडीएमके को 47, कांग्रेस को पांच, पीएमके को चार, आईयूएमएल, भाकपा, माकपा और वीसीके को दो-दो सीटें मिली हैं. वहीं भाजपा, डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट प्राप्त हुई. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com