बिहार में बीते कुछ दिनों से राजनीतिक घमासान जारी है. सूत्रों से खबर आ रही है कि सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का हाथ थाम सकते हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार रविवार को ही नई सरकार का गठन भी कर सकते हैं. इन सब के बीच INDIA गठबंधन के प्रमुख दलों में से एक कांग्रेस के अध्यक्ष ने बिहार के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि आखिर नीतीश कुमार के दिमाग में क्या चल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के गठबंधन छोड़ने की जानकारी मुझे नहीं है. मैंने उन्हें एक पत्र लिखा है. उनसे बात करने की कोशिश की. लेकिन पता नहीं नीतीश कुमार के मन में क्या है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
उन्होंने आगे कहा कि मैं कल दिल्ली जाकर पूरी जानकारी लूंगा. देखते हैं क्या होगा. हमें इसकी जानकारी नहीं है कि नीतीश इस्तीफा देंगे. उन्होंने हमें राज्यपाल से मुलाकात के बारे में नहीं बताया है. मेरे पास जानकारी नहीं है इसलिए प्रामाणिक तौर पर नहीं बता सकता. चलो देखते हैं क्या होता हैं.
बता दें कि बिहार में चले रहे सियासी घमासान के बीच सीएम नीतीश कुमार बक्सर के ब्रह्मपुर में दूसरे चरण के विकास कार्यों का शिलान्यास करने श्री बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम पहुंचे थे. यह अश्विनी चौबे के साथ नीतीश कुमार की नजदीकियां काफी कुछ बयां कर गई. अश्विनी चौबे ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारा कर दिया कि एनडीए में नीतीश कुमार की एंट्री होने जा रही है. सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार रविवार को अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं