विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2011

पटना के गांधी मैदान में नीतीश ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 65वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 65वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोतोलन के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकास की चर्चा अब बाहर में हो रही है। यहां के युवाओं में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की ललक है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द है सामाजिक समरसता है।  उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से पूरा देश जूझ रहा है, इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। इसे समाप्त करने के लिए राज्य में कानून बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य आज प्रगति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। झंडोतोलन के पूर्व मुख्यमंत्री ने पैरेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत मंत्रिपरिषद के सभी मंत्री उपस्थित थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने कारगिल चौक पर शहीदों को श्रद्घांजलि दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार, 65वां स्वतंत्रता दिवस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com