देशभर में इन दिनों निक्की यादव हत्याकांड काफी सुर्खियां बटोर रहा है. अब तक इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अपनी पहली पत्नी निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को फ्रिज में रखने के आरोपी साहिल गहलोत को दिल्ली पुलिस ग्रेटर नोएडा के उस आर्य समाज मंदिर ले गई, जहां उन्होंने शादी की थी. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी.
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मंदिर के पुजारी और शादी के वक्त मौजूद रहे गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं. गहलोत ने यादव की कथित तौर पर हत्या कर दी थी, उसके शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने ढाबे के एक फ्रिज के अंदर रख दिया और दूसरी महिला से शादी करने चला गया. घटना का खुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी को हुआ था.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
पुलिस ने मामले के सिलसिले में अब तक गहलोत, उसके पिता और चार अन्य - दो चचेरे भाई और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को निक्की यादव की छोटी बहन का बयान दर्ज किया था. उन्होंने बयान में इस बात से इनकार किया कि उसे साहिल गहलोत के साथ अपनी बहन की शादी के बारे में जानकारी थी.
गहलोत ने यादव से 2020 में एक आर्य समाज मंदिर में शादी की थी और उन्होंने इस बात की जानकारी अपने परिवारों को नहीं दी थी.
ये भी पढ़ें : मेघालय : स्टेडियम में निर्माण का हवाला देकर सरकार ने पीएम मोदी की रेली की इजाजत नहीं दी
ये भी पढ़ें : ''शरद पवार के चरणों में आत्मसमर्पण...'': अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को बनाया निशाना
ये भी पढ़ें : शिवाजी महाराज के आशीर्वाद से ‘तीर-कमान' का चिह्न मिला :एकनाथ शिंदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं