महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि शिवसेना के उनके धड़े को छत्रपति शिवाजी महाराज के आशीर्वाद के कारण ‘तीर-कमान' का चिह्न मिला है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक थीम पार्क ‘शिवसृष्टि' के पहले चरण का उद्घाटन किया.
इस कार्यक्रम में शिंदे ने कहा, ‘‘हम ‘शिवसृष्टि' परियोजना के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. अमित शाह आज यहां हैं और आप में से कई लोग नहीं जानते होंगे कि वह शिवाजी महाराज के परम भक्त हैं. उन्होंने मराठा शासकों और शिवाजी महाराज के बारे में बहुत अध्ययन किया है. वे एक पुस्तक भी लिख रहे हैं जो जल्द ही प्रकाशित होगी...छत्रपति शिवाजी महाराज के आशीर्वाद से हमें तीर-कमान का चिह्न प्राप्त हुआ.''
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘शिवसेना' नाम और उसका चुनाव चिह्न ‘तीर-कमान' आवंटित किया था.
शिंदे ने उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि शिवसेना के उनके धड़े को ‘तीर-कमान' चुनाव चिह्न आवंटित करने संबंधी निर्वाचन आयोग का फैसला सच्चाई की जीत है. आगरा में रविवार शाम शिवाजी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आशीर्वाद के कारण उनके गुट को ‘‘तीर-कमान'' का चिह्न मिला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं