पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में एनआईए की टीम पर हमले (West Bengal Attack On NIA Team) की घटना सामने आई है. भीड़ ने NIA की गाड़ी को घेरकर उस पर पत्थरबाजी की. NIA के काफिले में शामिल कार को घेरकर उस पर हमला किया गया. इस हमले में काफिले में शामिल एक कार का शीशा तोड़ दिया गया. बता दें कि इससे पहले संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम को निशाना बनाया गया था, अब पूर्वी मिदनापुर में एनआईए पर हमले की घटना सामने आई है. NIA की टीम की टीम कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर शनिवार को जांच के लिए वहां पहुंची थी. इस दौरान जांच एजेंसी ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था.
बंगाल में NIA की टीम पर हमला
गिरफ्तार लोगों को ले जाते समय ही एनआईए के वाहन पर हमला किया गया.जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम विस्फोट की जांच के लिए भूपति नगर पहुंचे थे. यहां से दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच टीम उनको पूछताछ के लिए लेकर जा रही थी. जिस पर विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने उनकी रिहाई की मांग की और वाहन को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया. बता दें कि एनआईए ने दिसंबर 2022 में एक स्थानीय टीएमसी नेता के घर पर हुए विस्फोट के सिलसिले में कुछ लोगों को तलब किया था. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
#WATCH | West Bengal: NIA officers had to face protesters in Sandeshkhali while they were carrying out an investigation in connection with the Bhupatinagar, East Medinipur blast case. People allegedly tried to stop the NIA team from taking the accused persons along with them.… pic.twitter.com/UVoAO6uuPQ
— ANI (@ANI) April 6, 2024
संदेशखाली में ED अधिकारियों पर हुआ था हमला
पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले की जांच के लिए इलाके में पहुंची ईडी के अधिकारियों पर भी हमला किया गया था. 5 जनवरी को ईडी के अधिकारी राशन वितरण घोटाला मामले में जांच के लिए टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर संदेशखाली पुहुंची थी. उसी दौरान उन पर हमला किया गया था. आरोप है कि शाहजहां शेख ने हमले के लिए ग्रामीणों को उकसाया था. अब पश्चिम बंगाल के ही मिदनापुर में एनआईए की टीम पर हमला किया गया है.
ये भी पढ़ें-'ऐसे लोगों का राम नाम सत्य होना...' : अपराधियों को सीएम योगी आदित्यनाथ की चेतावनी
ये भी पढ़ें-"पीएम मोदी के दौरे का पड़ा है गहरा असर" : लक्षद्वीप पर्यटक अधिकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं