विज्ञापन
19 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन 1.25 करोड़ लोगों के खिलाफ "तार्किक विसंगति" की आपत्ति उठाई गई है, उनके नाम प्रकाशित किए जाएं. ये नाम पंचायत और वार्ड कार्यालयों में प्रकाशित किए जाने हैं. अदालत ने गौर किया कि दस्तावेजों के सत्यापन के लिए लगभग दो करोड़ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं. ⁠इन नोटिसों को मोटे तौर पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है - मैप किए गए, मैप नहीं किए गए और तार्किक विसंगति. ⁠न्यायालय ने आगे कहा कि 'तार्किक विसंगति' श्रेणी के अंतर्गत, अधिकारियों द्वारा पिता के नाम का मिलान न होना, माता-पिता की आयु का मिलान न होना और दादा-दादी की आयु में अंतर पाया गया है.

Breaking News Live Updates:

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को रायबरेली पहुंचे.

राहुल गांधी का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर किया स्वागत

उन्होंने हरचंदपुर में गाड़ी से उतरकर कार्यकताओं से मिलाया हाथ

कल रायबरेली क्रिकेट लीग के उद्घाटन में होंगे शामिल

कार्यकर्ताओ के साथ करेंगे बैठक

एक करोड़ के चोरी के चांदी के जेवरात लदे वाहन को पकड़ा: हजरत अंसारी गिरफ्तार

गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह के एक सदस्य को एक करोड़ रुपये मूल्य के चोरी के चांदी के जेवरात के साथ गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त का नाम हजरत अंसारी निवासी मनगसो, थाना धनवार, परसन ओपी, जिला गिरिडीह है. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धनवार थाना क्षेत्र में एक गिरोह चोरी के चांदी के जेवरात बाजार में बेचने का प्रयास कर रहा है. सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. टीम ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को धर दबोचा.

कानपुर के चर्चित सचेंडी गैंगरेप मामले में 50 हजार का इनामी दारोगा पहुंचा इलाहाबाद हाईकोर्ट

कानपुर में नाबालिग छात्रा के चर्चित सचेंडी गैंगरेप मामले में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी दारोगा अमित कुमार मौर्य ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली है. आरोपी दारोगा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए याचिका दायर की है. कानपुर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के आरोपी दारोगा पर कानपुर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा है और एफआईआर दर्ज होने के बाद से फिलहाल दारोगा अमित कुमार मौर्य फरार चल रहा है. फरार दारोगा अमित कुमार मौर्य की याचिका पर 21 जनवरी को जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस अचल सचदेव की डबल बेंच सुनवाई करेगी.

प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव पर फिर सोशल मीडिया के जरिए किया हमला

प्रतीक यादव ने कहा-

मेरी मां से मेरा रिश्ता तोड़ दिया, मेरे पिता से मेरा रिश्ता तोड़ दिया, मेरे भाई से मेरा रिश्ता तोड़ दिया

सिर्फ़ मशहूर होना चाहती है

मैंने अपनी ज़िंदगी में इतनी बड़ी झूठी कभी नहीं देखा (अपने बच्चे की कसम खाकर कहता हूं)

मैंने अपनी ज़िंदगी में इतनी स्वार्थी कभी नहीं देखा

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विस्फोट, कई लोग मारे गए

अफ़गान तालिबान के गृह मंत्रालय का कहना है कि काबुल विस्फोट में कई लोग मारे गए. सोमवार दोपहर काबुल के शाहर-ए-नाव में एक विस्फोट हुआ. तालिबान अधिकारियों ने X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि यह घटना काबुल के शाहर-ए-नाव के फूल बाजार की गली में स्थित एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर फटने के कारण हुई. घटना के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई.

आतिशी ने विशेषाधिकार समिति के नोटिस का दिया जवाब

दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष आतिशी का विशेषाधिकार समिति के नोटिस पर जवाब 

सिख गुरुओं का सम्मान मेरे लिए आस्था और जीवन का मूल्य है: आतिशी 

मैंने ज़िंदगी में कभी गुरुओं का निरादर नहीं किया: आतिशी

मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं: आतिशी

6 जनवरी की दिल्ली विधानसभा की ओरिजनल अनएडिटेड वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई जाए: आतिशी

नोएडा इंजीनियर मौत मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित

नोएडा की घटना का सीएम योगी ने लिया संज्ञान

सीएम के निर्देश पर घटना की जांच के लिए गठित हुई 3 सदस्यीय SIT

मंडलायुक्त मेरठ के नेतृत्व में गठित हुई SIT

मंडलायुक्त मेरठ के अलावा, एडीजी जोन मेरठ व चीफ इंजीनियर PWD भी SIT में शामिल

5 दिनों में जांच कर सीएम को रिपोर्ट सौंपेगी SIT

एटा के नगला प्रेमी में एक ही परिवार की 3 लोगों की निर्मम हत्या, एक की हालत नाजुक

एटा में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप

एक महिला की हालत गंभीर, बड़ी वारदात से फैली सनसनी

अज्ञात हमलावर के द्वारा ट्रिपल मर्डर जैसी संगीन वारदात को दिया गया अंजाम

नीचे कमरे में बुजुर्ग गंगा सिंह और दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ कमरे में सास बहू और नातिन पड़ी मिली

बुजुर्ग श्यामा देवी की सांसें चल रही थी

पुलिस ने लहूलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

बुजुर्ग गंगा सिंह, पुत्र वधु रत्ना सिंह और नातिन ज्योति की दर्दनाक हत्या

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नगर प्रेमी की घटना

किशनगंज में दो ट्रकों में टक्कर, आग लगने से दोनों चालक की जलकर मौत

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र स्थित गंभीरगढ़ चौक के पास चावल लदे ट्रक और बोल्डर पत्थर लदे डंपर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों ट्रक धू-धूकर जल उठे. दो चालक की इसमें जलकर मौत हो गई. SDPO मागलेश कुमार और सुखानी थाना की पुलिस और दमकल की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे हैं.

पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर यूएई के राष्ट्रपति का किया स्वागत

प्रधानमंत्री ने दिल्ली हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया.

2027 के चुनाव में बीजेपी जाएगी, गुजरात के लोगों की सत्ता आएगी- केजरीवाल

गुजरात के वडोदरा में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

2027 के चुनाव में बीजेपी जाएगी, गुजरात के लोगों की सत्ता आएगी

प्रधानमंत्री ने अपनी सभा में आदिवासी समाज का पैसा खर्च किया

आज पूरा गुजरात BJP के खिलाफ खड़ा हो रहा है

भाजपा कांग्रेस मिलकर सरकारी ठेके लेते हैं

भाजपा कांग्रेस ने मिलकर गुजरात को लूटा

 2027 का चुनाव गुजरातियों के सम्मान की लड़ाई है 

मुंबई एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, 2.15 करोड़ का सोना जब्त

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई से आए एक बांग्लादेशी यात्री को सोने की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा है. यात्री ढाका जाने के लिए ट्रांजिट में था और इसी दौरान उसने एयरपोर्ट के एक स्टाफ को सोना सौंपने की कोशिश की. कस्टम्स अधिकारियों ने यात्री के पास से चार अंडाकार पैकेट बरामद किए, जिनमें 24 कैरेट गोल्ड डस्ट भरी हुई थी. बरामद सोने का वजन करीब 1 किलो 590 ग्राम है, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये आंकी गई है.

जांच में सामने आया कि आरोपी यह सोना मोम (वैक्स) में छिपाकर लाया था और एयरपोर्ट पर तैनात AIASL स्टाफ के जरिए बाहर निकलवाने की साजिश थी. कस्टम्स ने बांग्लादेशी नागरिक और एयरपोर्ट स्टाफ, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को कस्टम्स एक्ट 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

मुंबई में बनेगा 30 मंजिला ‘बिहार भवन’

मुंबई में बिहार सरकार के एक बड़े फैसले ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है. महानगरपालिका चुनावों की सरगर्मी के बीच बिहार की भाजपा-जदयू सरकार ने मुंबई में 30 मंजिला ‘बिहार भवन’ के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिसके लिए 314 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है. एल्फिन्स्टन एस्टेट स्थित मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की जमीन पर बनने वाला यह भवन इलाज के लिए आने वाले बिहारी मरीजों और उनके परिजनों को राहत देगा, साथ ही सरकारी बैठकों और प्रशासनिक कामकाज का भी केंद्र बनेगा.

नितिन नवीन के लिए नामांकन पत्रों के 37 सेट किए गए दाखिल

नितिन नवीन के लिए नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए. इनमें से 36 अलग-अलग राज्यों से दाखिल किए गए और एक सेट भाजपा की राष्ट्रीय परिषद और संसदीय दल द्वारा दाखिल किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और 20 अन्य केंद्रीय नेताओं के नाम प्रस्तावक के रूप में दर्ज हैं.

संगठन महोत्सव 2024 के तहत, भारतीय जनता पार्टी की संवैधानिक, पारदर्शी और लोकतांत्रिक संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है. बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत करने का यह अभियान निर्णायक चरण में पहुंच गया है.

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, छत्तीसगढ़ CM के नेतृत्‍व में राज्‍य के नेताओं ने सौंपा समर्थन पत्र

दिल्‍ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई और छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं ने अपना समर्थन पत्र प्रस्तुत किया. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. 

मणिकर्णिका अफवाह मामला: 8 लोगों पर मुकदमा, 72 घंटे में थाने आकर जवाब देने के लिए कहा

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने एनडीटीवी को बताया कि अफवाह फैलाने को लेकर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इन सभी लोगों को 72 घंटे के भीतर थाने आकर जवाब देने के लिए कहा गया है, नहीं तो कोर्ट से वॉरंट जारी कराकर गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि जिस कुम्भा मंदिर को तोड़ने का दावा किया गया, वो मंदिर मणिकर्णिका घाट पर नहीं बल्कि काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के अंदर है और वहां बीते कई सालों से कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है.  

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा मुख्यालय पहुंचे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा मुख्यालय पहुंचे. आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं. 

पश्चिम बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जा रही है. CJI सूर्य कांत ने इस मामले में टिप्‍पणी करते हुए कहा कि SIR की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से चले और यह समय पर पूरी हो, ये सुनिश्चित किया जाना चाहिए. साथ ही उन्‍होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और जिन लोगों के नाम किसी विसंगति या त्रुटि के कारण शामिल नहीं हो पाए हैं, ⁠उन्हें पूरा और उचित अवसर दिया जाए. 

मणिपुर हिंसा मामले में मणिपुर में राहत शिविरों की स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मणिपुर हिंसा मामले में मणिपुर में राहत शिविरों की स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई की अगुवाई वाली पीठ द्वारा सुप्रीम कोर्ट-नियुक्त समिति से राहत शिविरों में कमियों की जांच करने को कहा है, ⁠कोर्ट ने समिति से दो महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने का अनुरोध किया है.  सुप्रीम कोर्ट मणिपुर के राहत शिविरों में रहने की स्थिति, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर दायर याचिका की सुनवाई कर रहा था. ⁠याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि मामला मणिपुर के केवल 14 राहत शिविरों से जुड़ा है, लेकिन समस्या यह है कि समिति दिल्ली में बैठी है और जमीनी स्तर तक पहुंच नहीं है. ⁠दलील दी गई कि समिति के निर्देशों के दायरे में हाईकोर्ट राहत शिविरों की स्थिति की जांच कर सकता है. इस पर मणिपुर सरकार की ओर से ASG ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि समिति पहले से ही मामले की जांच कर रही है और अब तक 34 रिपोर्टें दाखिल की जा चुकी हैं. सीजेआई ने कहा कि हाईकोर्ट ने मेरिट में जाने से इसलिए इनकार किया, क्योंकि यह मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है. कोर्ट ने यह भी नोट किया कि याचिकाकर्ता ने कई राहत शिविरों का उल्लेख करते हुए भोजन, चिकित्सा सुविधाओं आदि में गंभीर कमियों की ओर इशारा किया है. अंत में सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस गीता मित्तल की अध्यक्षता वाली तीन-सदस्यीय समिति से अनुरोध किया कि वह राहत शिविरों में कमियों की जांच कर दो महीने के भीतर रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपे.

गणतंत्र दिवस से पहले रेलवे स्‍टेशनों पर लगे आतंकियों के पोस्‍टर

77वें गणतंत्र दिवस से पहले दिल्‍ली में सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है. दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और बाजारों में वांछित आतंकवादियों के पोस्टर लगाए गए हैं. 

शिंदे सेना को अपना मेयर नहीं मिलेगा: संजय राउत

शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व वाली शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि शिंदे सेना को अपना मेयर नहीं मिलेगा. प्रधानमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि मेयर भाजपा से ही होगा. वैसे भी फैसला दिल्ली से लिया जाएगा, मुंबई से नहीं. उन्‍होंने कहा कि हमने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है, हम तो बस मौजूदा हालात का आनंद ले रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि कोई एकनाथ शिंदे को दिल्ली से मेयर पद के लिए दावा करने को उकसा रहा है, जिससे देवेंद्र फडणवीस की चिंताएं बढ़ेंगी. 

करूर भगदड़ मामला: टीवीके प्रमुख और अभिनेता सीबीआई कार्यालय पहुंचे

टीवीके के प्रमुख और अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले की जांच के सिलसिले में दिल्‍ली स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे. 

तमिलनाडु: तिरुचिरापल्ली जिले के नवलूर कुट्टापट्टू में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के नवलूर कुट्टापट्टू गांव में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 600 बैल और 400 बैल प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन श्रीरंगम तहसीलदार श्रीनिवासन ने श्रीरंगम विधायक पलानियांडी की उपस्थिति में किया. 

शिंदे का 'मिशन क्लीन'! चुनाव में फेल मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगमों के चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कड़े फैसले लेने के मूड में हैं. सूत्रों के अनुसार, शिंदे अपने मंत्रियों और विधायकों के खराब प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं और अब मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं. चुनाव से पहले शिंदे ने मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर को छोड़कर बाकी कहीं भी पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली. 

दिलीप घोष का ममता सरकार पर निशाना, कहा- फंड आ तो रहा है, लेकिन पता नहीं जा कहां रहा है

भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी केंद्र सरकार ने बंगाल को उतना फंड नहीं दिया है, जितना मोदी सरकार ने दिया है. उन्‍होंने कहा कि फंड आ तो रहे हैं, लेकिन पता नहीं कि वे कहां जा रहे हैं, उनके खर्च का कोई हिसाब-किताब नहीं है. उन्‍होंने कहा कि राम मोहन रॉय, स्वामी विवेकानंद और ईश्वर चंद्र विद्यासागर जैसे समाज सुधारकों ने अपने जीवन में उदाहरण स्थापित किए, हम उनका अनुकरण कर सकते हैं, केवल उनकी तस्वीरें लगाकर राजनीति करने से काम नहीं चलेगा. प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद और ईश्वर चंद्र विद्यासागर के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं और बंगाल की जनता इसे देख रही है. 

नासिक के मालेगाव-मनमाड रोड पर भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में नासिक के मालेगाव-मनमाड रोड पर आज तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ है. पुणे से आ रही एक निजी ट्रैवल्स बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन सीधे बस के भीतर घुस गया. इस भीषण दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और 20 से अधिक अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. 

जयपुर: ऑडी कार दुर्घटना का आरोपी दिनेश चढ़ा पुलिस के हत्‍थे, 25 हजार रुपये का था इनाम

जयपुर के पत्रकार कॉलोनी पुलिस स्टेशन की एक टीम ने रिंग रोड पर तलाशी अभियान के दौरान 9 जनवरी 2026 को हुई दुर्घटना में शामिल तेज रफ्तार ऑडी कार के चालक दिनेश को गिरफ्तार किया है. दिनेश पर पर 25,000 रुपये का इनाम भी था. 

आगरा में छाया घना कोहरा, ताज व्‍यू प्‍वाइंट से नहीं दिख रहा ताजमहल

आगरा शहर घने कोहरे की मोटी परत से घिरा हुआ है. ताज व्यू प्वाइंट से लिए गए दृश्यों में ताजमहल कोहरे के पीछे ओझल होता हुआ दिखाई दे रहा है. 

दिल्‍ली के कई इलाकों में घना कोहरा, 417 तक पहुंचा AQI

दिल्ली NCR के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है. रफी मार्ग इलाके से वीडियो सामने आया है. CPCB के मुताबिक, इलाके में AQI '417' रिकॉर्ड किया गया, जो 'गंभीर' कैटेगरी में आता है. GRAP-4 के तहत पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. 

उज्‍जैन के महाकालेश्‍वर मंदिर में भस्‍म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर नीतीश रेड्डी

भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए. 

असम के जोरहाट में दिल का दौरा पड़ने से शख्‍स की मौत

असम के जोरहाट में बेटे का परीक्षा परिणाम लेने आए एक व्यक्ति का दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है. सीसीटीवी में वह शख्‍स स्कूल में अचानक गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. यह दुखद घटना मंगलवार को असम के जोरहाट स्थित सैमफोर्ड स्कूल में हुई, जहां एक पिता अपने बेटे का परीक्षा परिणाम लेने स्कूल आए थे और अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. 

दिल्‍ली में कोहरे के कारण कई उड़ानों में देरी

कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है. दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण कई विमान देरी से चल रही है. 

कर्तव्‍य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस के लिए परेड की रिहर्सल

दिल्‍ली के कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी है. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com