विज्ञापन

इस अपने की मौत के बाद विनोद खन्ना ने छोड़ दिया था बॉलीवुड, दूसरी पत्नी ने बताया क्यों लिया संन्यासी बनने का फैसला

विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता खन्ना ने बताया कि क्यों सुपरस्टार ने सक्सेस मिलने के बावजूद क्यों आध्यात्म की ओर रुख किया और मां के निधन के बाद ओशो आश्रम गए. 

इस अपने की मौत के बाद विनोद खन्ना ने छोड़ दिया था बॉलीवुड, दूसरी पत्नी ने बताया क्यों लिया संन्यासी बनने का फैसला
विनोद खन्ना ने ओशो ज्वाइन करने का क्यों लिया फैसला
नई दिल्ली:

दिवंगत सुपरस्टार विनोद खन्ना ने कई हिट फिल्में दीं. वहीं एक समय ऐसा था जब अमिताभ बच्चन को उनका कम्पेटिटर कहा जाने लगा. लेकिन उन्होंने करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़ अमेरिका के ओरेगन में आध्यात्मिक गुरु ओशो के कम्यून में शामिल होने का फैसला किया, जिसके कारण उनके फैंस को झटका लगा. हालांकि उनका ऐसा करने की वजह सामने नहीं आई. लेकिन अब दिवंगत सुपरस्टार विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता खन्ना ने खुलासा किया कि मां के निधन के बाद उन्होंने सक्सेस छोड़कर आध्यात्म की ओर बढ़ने का फैसला किया. 

मां की मौत के बाद लिया बॉलीवुड छोड़ने का फैसला

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, कविता खन्ना ने “विनोद बचपन से ही बहुत आध्यात्मिक थे. जब वह 17 साल के थे, तो उन्होंने ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ योगी' किताब खरीदी और उस समय, उन्होंने कहा कि उन्हें तब एहसास नहीं हुआ कि ओशो भी उसी समय उसी बुकस्टोर में थे. स्टारडम छोड़ने का टर्निंग पॉइंट उन्हें मिला था... जो प्यार उन्हें मिला था, और जो सफलता... वह तब आया जब दो साल में उनके परिवार में कई मौतें हुईं. तो, जब उनकी मां गुजरीं, तो वह सीधे ओशो के पास गए और संन्यास ले लिया.”

ये भी पढ़ें- विनोद खन्ना की बैरिस्टर पत्नी की 8 रेयर तस्वीरें, 5वीं में लगेंगी हीरोइन

ओशो के माली थे विनोद खन्ना

कविता ने आगे कहा, “वह ओशो के माली थे. ओशो का घर प्राइवेट था, और बहुत कम लोगों को वहां जाने की इजाजत थी, लेकिन अगर आप माली थे, तो आप वहां जा सकते थे. वह उनकी सेवा थी. ओरेगन में, ओशो के पास ये शानदार कपड़े थे, जो उनके लिए डिजाइन किए गए थे, और उन सभी को विनोद पर आजमाया जाता था क्योंकि उनके कंधे का साइज एक जैसा था.” 

चौपाटी पर मेडिशन करते थे विनोद खन्ना

कविता खन्ना ने आगे बताया, “जब वह मुंबई में थे, पुणे आश्रम जाने से पहले, बॉम्बे की चौपाटी पर मेडिटेशन करते थे, जो इस हलचल भरे शहर के ठीक बीच में है, और सभी लोग अपने कपड़े उतार देते थे, और वे बीच पर एक सर्कल में नग्न होकर मेडिटेशन करते थे. मुझे पता है कि विनोद वहां इसके फिजिकल हिस्से के लिए नहीं थे, मुझे लगता है कि उनकी यात्रा एक आध्यात्मिक थी, जिसमें बहुत ज्यादा कमिटमेंट और भक्ति थी.” 

ये भी पढ़ें- विनोद खन्ना के छोटे बेटे की 7 तस्वीरें, 50 की उम्र में है सिंगल, करिश्मा कपूर से होने वाली थी शादी

बता दें कि विनोद खन्ना कुछ साल के ब्रेक के बाद भारत लौट आए, और 2017 में अपनी मृत्यु तक अपने एक्टिंग करियर को जारी रखा. वहीं उनके बेटे अक्षय खन्ना को हाल ही में धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com