विज्ञापन
10 minutes ago
नई दिल्‍ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज कुलालालंपुर के पर्दाना पुत्रा भवन में औपचारिक स्‍वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की. इससे पहले, पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय मलेशिया यात्रा पर शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचे. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी की और उनका शानदार स्‍वागत किया गया. मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री रामानन रामकृष्णन और उप विदेश मंत्री लुकानिस्मान बिन अवांग सौनी ने इब्राहिम के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया. इस दौरान कलाकारों ने पारंपरिक संगीत और नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जो दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं. 
 

भारत-मलेशिया ने विश्वास, दोस्ती पर आधारित साझेदारी को और गहरा किया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मलेशिया के पुत्राजाया में भव्य स्वागत हुआ. पीएम मोदी ने इस भव्य और शाही स्वागत के कुछ पल साझा किए, जो भारत और मलेशिया के बढ़ते हुए दोस्ताना संबंधों को दर्शाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "पुत्राजाया में स्वागत के कुछ पल. भारत और मलेशिया विश्वास, दोस्ती और साझा आकांक्षाओं पर आधारित साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं." पीएम मोदी दो दिन की मलेशिया यात्रा पर हैं, इस दौरान वह उच्च स्तरीय बैठकों करेंगे. 

प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों, खासकर मलेशिया में तमिल समुदाय की भूमिका का जिक्र किया था. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “मलेशिया हिंदू संगम के छात्रों ने तिरुमुरै भक्ति गीतों का पाठ किया. यह सराहनीय है कि मलेशिया में तमिल समुदाय ने पिछले कई वर्षों में अपनी विरासत को संरक्षित और लोकप्रिय बनाया है.” यह पहल दोनों देशों के गहरी सभ्यता और लोगों के संबंधों को दिखाती है. 

AIMSA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रूस में पढ़ रहे मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर की अपील

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रूस में पढ़ रहे भारतीय मेडिकल छात्रों की सुरक्षा की अपील की है. साथ ही रूस के बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में चार भारतीय मेडिकल छात्रों पर हुए हालिया हिंसक हमले पर गहरी चिंता और पीड़ा जताई है. 

दिल्‍ली: आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल के पास 221 दर्ज किया गया AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के आसपास एक्‍यूआई 221 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. 

पीएम मोदी ने मलेशिया के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पेरदाना पुत्र भवन में दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com