बिहार के बेगूसराय के एक अस्पताल से एक नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है. ये पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. इस घटना से नवजात के परिजनों में काफी आक्रोश है. सामने आई फुटेज में एक बुजुर्ग महिला विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयां (SNCU) में दाखिल होती है और नवजात बच्चे को कपड़े में लपेटकर लेकर चली जाती है. हैरानी की बात है कि एसएनसीयू में कार्यरत किसी भी नर्स या कर्मचारी को इसकी भनक तक नहीं लगती है.
बिहार : बेगूसराय सदर अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी का लाइव विडियो..
— NDTV India (@ndtvindia) September 16, 2024
बिहार के बेगूसराय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां सदर अस्पताल के SNCU वार्ड से एक नवजात बच्चे की चोरी कर ली गई, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है. एक बुजुर्ग महिला SNCU में दाखिल होती है और नवजात… pic.twitter.com/1bT3YCM2rz
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शहर के लोहिया नगर निवासी नंदनी देवी को प्रसव पीड़ा होने के बाद सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया था. जहां शनिवार की रात 10:30 बजे में नंदनी देवी ने एक बेटे को जन्म दिया और उस बच्चे को सदर अस्पताल के एसएनसीयु में भर्ती कराया गया. रविवार की शाम 7 बजे जब बच्चे को दूध पिलाने के लिए बच्चे के परिजन एसएनसीयू में पहुंचे और नर्स से बच्चे की मांग की तो पता चला कि बच्चा गायब है.
जांच में जुटी पुलिस
बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी परिजनों ने एसएनसीयू में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया. वहीं घटना की गंभीरता के देखते हुए सिविल सर्जन डाॅ. प्रमोद कुमार सिंह रात सवा 10 बजे सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल की. सिविल सर्जन ने कहा कि गड़बड़ी हुई है इसकी जांच की जा रही है. हालांकि कभी-कभी बच्चे के काफी संख्याओं में परिजन पहुंचने लगते हैं, जिससे कन्फ्यूजन भी होता है. लेकिन बच्चा लापता है इसकी पूरी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद क्या होगा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं