विज्ञापन

पहले से ज्यादा एडवांस, सुरक्षित और कंफर्ट; नेक्स्ट-जेन अमृत भारत ट्रेन के कोच देखे क्या? अब सफर में आएगा दोगुना मजा

नई रंग योजना से कोचों को आधुनिक, आकर्षक और एकरूप लुक मिला है. डिजाइन को टिकाऊ और रखरखाव में आसान बनाया गया है. इंटीरियर यात्रियों के आराम, सौंदर्य और बेहतर यात्रा अनुभव को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

पहले से ज्यादा एडवांस, सुरक्षित और कंफर्ट; नेक्स्ट-जेन अमृत भारत ट्रेन के कोच देखे क्या? अब सफर में आएगा दोगुना मजा
rail ministry amrit bharat train
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्टेशन पर नेक्स्ट-जेनरेशन अमृत भारत कोच का निरीक्षण किया
  • नए कोचों के इंटीरियर में यात्रियों के आराम, सौंदर्य और बेहतर यात्रा अनुभव को ध्यान में रखा गया है
  • कोचों में PVC फ्लोरिंग, रेक्सीन सीट-बर्थ, स्नैक टेबल, पर्दे और समन्वित रंगों का उपयोग किया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते शनिवार यानी 4 अप्रैल को नई दिल्ली स्टेशन पर नेक्स्ट-जेनरेशन अमृत भारत कोच के सैंपल कोच का निरीक्षण किया. कोचों की जो तस्वीरें सामने आईं है,उसे देखकर लग रहा है कि यात्रियों का सफर और आरामदायक होने वाला है. इंटीरियर यात्रियों के आराम, सौंदर्य और बेहतर यात्रा अनुभव को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. 

सुरक्षा के साथ सुविधा भी

कोचों में अलग-अलग आधुनिक रंग थीम का उपयोग किया गया है. PVC फ्लोरिंग, सीट-बर्थ रेक्सीन, स्नैक टेबल, पर्दे और शौचालय क्षेत्र में समन्वित रंगों का इस्तेमाल(Coordinated Colors) किया गया है तो वहीं सभी सामग्री HL3 फायर सेफ्टी मानकों के अनुरूप है, जिससे सुरक्षा स्तर भी बढ़ता है.

Latest and Breaking News on NDTV

आधुनिक, आकर्षक और शानदार लुक 

नई रंग योजना से कोचों को आधुनिक, आकर्षक और एकरूप लुक मिला है. डिजाइन को टिकाऊ और रखरखाव में आसान बनाया गया है. यह पहल भारतीय रेलवे के रोलिंग स्टॉक आधुनिकीकरण और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और विश्व-स्तरीय यात्रा अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. रेल मंत्री ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे ने नए डिजाइन के कोच और बेहतर टॉयलेट्स के मॉडल तैयार किए हैं. मौजूदा कोच को अपग्रेड कर एक सैंपल कोच तैयार किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें-  अब टिकट को लेकर रेलवे के साथ नहीं कर सकेंगे दलाली, IRCTC पोर्टल से हटाए गए 3 करोड़ फर्जी पोर्टल

यह भी पढ़ें-   कंटेंट पब्लिशर का, कमाई कंपनियों की...रेवेन्यू शेयरिंग का ये मॉडल क्यों गलत? अश्विनी वैष्णव भी चाहते हैं बदलाव
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com