मुजफ्फरपुर में मधुबनी फोर लेन पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हाई स्पीड स्कॉर्पियो कार सड़क पर पलट गई. जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हादसे के शिकार लोग नेपाल के बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. ग्रामीण एसपी विद्या सागर, डीएसपी नगर 2, विनीता सिन्हा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टसम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया. घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं.
इस वजह से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक सभी लोग नेपाल के मोहतरी के रहने वाले थे और प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करने के बाद वापस घर लौट रहे थे. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह घटना हुई उस समय फोरलेन पर बाइक से कुछ लड़के स्टंट कर रहे थे. तभी काफी तेज गति से स्कॉर्पियो सामने आ गई. बाइक सवार लड़कों को बचाने में स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई. यह देखकर बाइक लेकर युवक भाग गए. स्कॉर्पियो ने तीन से चार बार पलटी मारी जिसमें गाड़ी पर सवार पांच लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में तीन महिला और दो पुरुष हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया कि फोर लेन पर स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. नौ लोग सवार थे जिसमें पांच की मौत हो गई है. वही चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. घटना के बाद शोर सुनकर आस पास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी. लोगों ने घायलों को निकालने और अस्पताल भेजने में मदद की. चार घायलों में एक बच्चा भी है जिन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टसम के लिए भेजा गया है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान गाड़ी के एयरबैग नहीं खुले जिससे ज्यादा नुकसान हुआ.
मृतक की पहचान अर्चना ठाकुर, इंदु देवी, मन्तर्नि देवी, बाल कृष्ण झा और चालक है. वहीं घायलों के नाम मनोहर ठाकुर, सृष्टि ठाकुर, कामनी झा, देवतारण देवी है.
ये भी पढ़ें- Budget 2025: 12 लाख वाली घोषणा से भी बड़ी योजनाओं का हुआ है ऐलान, आपको पता चला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं