विज्ञापन

'पूर्णिमा के दिन कैलाश मानसरोवर से दर्शन करवाऊंगा', बोलकर गए वर्ल्ड बैंक के EX कर्मी नेपाल त्रासदी में लापता

रिश्तेदारों ने बताया कि अनिल गोयल 1993 में अमरीका चले गए थे. वहां कई बड़ी कंपनियों में IT इंजीनियर रहे. पिछले साल वर्ल्ड बैंक से रिटायर होकर फिर आध्यात्मिक यात्राओं और खासतौर पर हिमालय के पहाड़ों पर ट्रैकिंग करना उनका पसंदीदा शौक था.

'पूर्णिमा के दिन कैलाश मानसरोवर से दर्शन करवाऊंगा', बोलकर गए वर्ल्ड बैंक के EX कर्मी नेपाल त्रासदी में लापता
नेपाल त्रासदी में लापता वर्ल्ड बैंक के पूर्व अधिकारी अनिल गोयल और उनके साथ कैलाश की यात्रा पर गया दल.
NDTV
नई दिल्ली:

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में भारतीय मूल के 11 अमेरिकी नागरिक भी लापता है. इन 11 लोगों के दल में कई हाईप्रोफाइल लोग शामिल हैं. जिसमें Infosys के CEO गोपी शेट्टी, वर्ल्ड बैंक के पूर्व अधिकारी अनिल गोयल सहित और भी शामिल है. अनिल गोयल मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं. लेकिन बाद में वो अमेरिका में बस गए. हालांकि अमेरिका चले जाने के बाद भी अनिल का भारत से संबंध बना रहा. अनिल गोयल की पहन का पूरा परिवार आज भी दिल्ली में ही रहता है. जिन्होंने अनिल गोयल के साथ-साथ उनके साथ गए पूरे दल की चिंता जताते हुए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है. 

Infosys के CEO गोपी शेट्टी समेत 11 भारतीय मूल के अमरीकी नागरिकों के दल का नेतृत्व अनिल गोयल ही कर रहे थे. दिल्ली में मौजूद उनके रिश्तेदारों ने बताया कि अनिल गोयल पिछले साल ही वर्ल्ड बैंक से रिटायर हुए थे. वो हिमालय की कई बार यात्रा कर चुके थे और मैराथन दौड़ चुके थे. खासतौर पर हिमालय के पहाड़ और आध्यात्म से बहुत लगाव था. 

यही वजह थी कि इस बार उनके साथ इन्फ़ोसिस के लक्ष्मीनाथ गोपीशेट्ठी, श्रीनिवास सुधीर, भारतीय मूल के कनाडा निवासी महेंद्र गुप्ता, केशव राव, वेंकट, वेंकट बाला सुब्रमण्यम, विवेक श्रीवास्तव, सुधीन्द्र, कीर्ती आचार्य और नेपाल के पर्वतारोही चेत भट्टा भी कैलास मानसरोवर की यात्रा पर गए थे.

परिवार से पूर्णिमा में कैलाश मानसरोवर से वीडियो कॉलिंग का वादा किया था

उनके रिश्तेदारों ने बताया कि अनिल गोयल 1993 में अमरीका चले गए थे. वहां कई बड़ी कंपनियों में IT इंजीनियर रहे. पिछले साल वर्ल्ड बैंक से रिटायर होकर फिर आध्यात्मिक यात्राओं और खासतौर पर हिमालय के पहाड़ों पर ट्रैकिंग करना उनका पसंदीदा शौक था. अनिल की पत्नी अनीता फिलहाल अमरीका में अपने दो बच्चों के साथ हैं. अनिल के बहनोई विपिन गुप्ता और अजय गुप्ता का परिवार उनकी सलामती को लेकर खासा चिंतित हैं.

रसुआ गढ़ी इमीग्रेशन सेंटर से कोई खोजखबर नहीं

विपिन गुप्ता ने NDTV से बात करते कहा कि 25 अगस्त को जब जीजा अनिल गोयल से बात हुई थी, तब वो बहुत खुश थे. उन्होंने वादा किया था कि 27 अगस्त को पूर्णिमा के दिन सबको वीडियो कॉलिंग करके कैलाश मानसरोवर के दर्शन कराऊंगा. 26 अगस्त को रसुआ गढ़ी इमीग्रेशन सेंटर पर अनिल गोयल के साथ 11 दूसरे टीम मेंबर ने पासपोर्ट पर इमीग्रेशन करवाया है. तबसे उनके फोन की लोकेशन रुसवा गढ़ी में आ रही है लेकिन उनकी कोई खोजखबर नहीं है.

लापता लोगों के परिजनों ने मार्को रुबियो को पिटीशन दी

भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक अनिल गोयल के पत्नी के भाई अजय गुप्ता ने बताया कि 65 लापता अमरीकी नागरिकों के परिवारों ने हस्ताक्षर करके एक पिटीशन भी अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो को सौंपी है. ताकि राहत और बचाव में तेजी लाई जा सके. लापता विनोद गोयल के रिश्तेदारों का कहना है कि इससे पहले भी वो दो बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर चुके थे. इस यात्रा से लौटने के बाद फिर एक अमरीकी दल के साथ उनके 18 सितंबर को दोबारा कैलाश मानसरोवर जाना था.

यह भी पढ़ें - साथ जिये और अब संग मरेंगे, नेपाल की बाढ़ में बीमार पति को नहीं छोड़ रही बुजुर्ग महिला; VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Nepal Flood Missing Indians, Nepal Flood Missing Tourists, Nepal Flood Missing People, Anil Goyal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com