नेपाल का एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रविवार को क्रैश हो गया. खबरों के अनुसार विमान में 72 लोग सवार थे. समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले से बताया कि नेपाल के पोखरा में आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुए येति एयरलाइंस के विमान में कम से कम पांच भारतीय सवार थे. 10 विदेशियों सहित 72 लोगों को ले जा रहा नेपाली यात्री विमान पोखरा हवाईअड्डे पर उतरते समय नदी की खाई में गिर गया.
येति एयरलाइंस द्वारा संचालित दो इंजन वाला एटीआर 72 विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू से रास्ते में था, तब ये क्रैश हुआ. सस्थानीय मीडिया के अनुसार, दुर्घटना स्थल से कम से कम 32 शव बरामद किए गए हैं. कास्की जिले के मुख्य जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी के अनुसार, विमान सेती नदी की खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. द हिमालयन टाइम्स अखबार ने उनके हवाले से कहा कि फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमान दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
The loss of lives in a tragic plane crash in Nepal is extremely unfortunate. My thoughts & prayers are with the families of the bereaved. Om Shanti.
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) January 15, 2023
सिंधिया ने ट्वीट किया, "नेपाल में एक दुखद विमान दुर्घटना में जानमाल का नुकसान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं,ओम शांति." नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर उड़ान भरी और पोखरा हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान पुराने एयरपोर्ट और नए एयरपोर्ट के बीच सेटी नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
ये भी पढ़ें : चीन सीमा पर भारत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार : सेना प्रमुख
ये भी पढ़ें : Coronavirus : भारत में कोरोना के 104 नए मामले दर्ज, रिकवरी रेट 98.80 फीसदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं