साल 2024 में कई बड़े विमान हादसे हुए. ये हादसे वाकई में बहुत ही खतरनाक और दिल दहला देने वाले थे. इन्ही हादसों में से एक रविवार सुबह साउथ कोरिया में हुआ, जहां एक विमान लैंड होते वक्त रनवे से फिसल गया और इस वजह से दीवार से जा टकराया. यह हादसा इतना खौफनाक था कि विमान में मौजूद 181 लोगों में से कम से कम 179 लोगों की मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से दीवार से टकराते ही विमार आग के गोले में बदल जाता है और उसमें भयंकर विस्फोट होता है.
ब्राजील विमान हादसा
हालांकि, यह इस तरह का इकलौता ऐसा हादसा नहीं है. इससे पहले भी साल 2024 में कुछ दिल दहला देने वाले विमान हादसे हुए हैं. दरअसल अगस्त में, ब्राजील का एक विमान इसी तरह के हादसे का शिकार हो गया था. जानकारी के मुताबिक वोएपास एयरलाइंस एटीआर-72 विन्हेडो, साओ पाउलो के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. कास्कावेल से ग्वारूलहोस के लिए उड़ान भरने वाला यह विमान एक रिहायशी इलाके के पास हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें चालक दल के सभी चार सदस्य और 58 यात्री मारे गए थे. दुर्घटना के कारण आग लग गई, जिससे पीड़ितों की पहचान करना मुश्किल हो गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
नेपाल विमान हादसा
वहीं नेपाल की राजधानी काठमांडू में 24 जुलाई 2024 को हुए प्लेन क्रैश ने पूरी दुनिया को ही दहला दिया था. इस प्लेन में 19 लोग सवार थे और 18 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में मरने वाले तीन लोग एक ही परिवार के थे. बता दें कि 10-12 सालों से नेपाल दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां हर साल औसतन एक विमान हादसा होता है. वैसे भी नेपाल पहाड़ों की चोटियों में बसा है और इस वजह से यहां मौसम का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है.
मलेशिया एयरलाइंस विमान हादसा
मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट 17 (MH17) एम्स्टर्डम से कुआलालंपुर जाने वाली एक निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान थी जिसे 17 जुलाई, 2014 को यूक्रेन में मार गिराया गया था और इस वजह से फ्लाइट में सवार सभी 298 यात्रियों की मौत हो गई थी. इस मामले में 2022 में एक डच कोर्ट ने तीन लोगों को सभी यात्रियों की हत्या का दोषी पाया था. अदालत ने रूसी नागरिकों इगोर गिरकिन और सर्गेई डबिन्स्की और एक यूक्रेनी, लियोनिद खारचेंको को विमान को गिराने और उसमें सवार सभी लोगों की हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
एयर इंडिया फ्लाइट 182 हादसा
23 जून 1985 को कनाडा से लंदन होते हुए भारत जा रहे एयर इंडिया के विमान 182 में आयरलैंड के तट के पास विस्फोट होने से उसमें सवार सभी 329 लोगों की मौत हो गई थी. इसका कारण एक बैग में रखा बम था जिसे विमान में चेक किया गया था, जबकि यात्री अभी विमान में चढ़ा ही नहीं था. विमान में 24 भारतीय और 268 कनाडाई नागरिक सवार थे, जिनमें से अधिकांश भारतीय मूल के थे. घटना के बाद समुद्र से केवल 131 शव ही बरामद किए गए थे.
एयर फ्रांस फ्लाइट 447 हादसा
साल 2009 में 1 जून को एयर फ्रांस की फ्लाइट 447, 228 यात्रियों को ले जा रही थी और यह एटलांटिक ऑशियन के ऊपर गायब हो गई. फ्लाइट रियो डे जनेरियो से ब्राजील और पैरिस जा रही थी.
तुर्की एयरलाइंस विमान हादसा
3 मार्च, 1974 को, तुर्की एयरलाइंस की उड़ान 981, मैकडॉनेल डगलस डीसी-10, फ्रांस में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. विमान के कार्गो दरवाजे में एक डिज़ाइन के कारण उड़ान के दौरान दरवाजा उड़ गया, जो त्रासदी का कारण बना. उस समय, यह आपदा यूरोपीय इतिहास की सबसे घातक विमानन आपदा थी, जिसमें 346 लोगों की जान चली गई थी.
22 मई, 2020 पाकिस्तान विमान हादसा
पाकिस्तान के कराची में 22 मई 2020 को दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ था. ये विमान पाकिस्तान एयरलाइंस का एयरबस-ए-320 थी. इस विमान में 97 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे. प्लेन में मौजूद सभी लोगों की इस हादसे में मौत हो गई थी. पाकिस्तान में हुए इस विमान हासदे को पाकिस्तान के इतिहास का सबसे भयानक विमान हादसा माना जाता है.
अमेरिकन एयरलाइंस विमान हादसा
25 मई, 1979 को अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 191, मैकडॉनेल डगलस डीसी-10, शिकागो में हादसे का शिकार हुई थी. टेकऑफ के दौरान विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण इंजन विमान से गिर गया और दुर्घटना हो गई. उस समय, यह आपदा अमेरिकी इतिहास की सबसे घातक विमानन आपदा थी, जिसमें 273 लोगों की जान चली गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं