देशभर में कल (21 जून) होने वाली नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर सुरक्षा तैयारियों को परखा जा रहा है. जयपुर समेत पूरे राजस्थान में भी एग्जाम सेंटर्स पर व्यवस्था का जायजा लिया गया है. राजस्थान के 602 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक एग्जाम होगा. इससे पहले, सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्न -पत्र की सुरक्षा और परीक्षा संचालन की समीक्षा की जा रही है. मॉकड्रिल के जरिए परीक्षा से पहले व्यवस्थाओं में कमी को दूर किए जाने पर जोर पर है. सुबह 10 बजे से ही एग्जाम सेंटर पर तमाम इंतजामों को परखा जा रहा है. हाल में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद एनटीए इस बार सख्त नजर आ रहा है. इस बार एजेंसी ने एग्जाम में कई अहम बदलाव किए हैं.
मॉकड्रिल से जुड़ी चुनिंदा जानकारियां ही होंगी साझा
मॉकड्रिल से जुड़ी तमाम जानकारी को गोपनीय रखा गया है. सभी विभागों तक सिर्फ उनसे जुड़ी जानकारी ही साझा की जाएगी. जयपुर में शुक्रवार (19 जून) को इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों के जरिए कल प्रश्न पत्र भिजवाए गए थे. प्रश्न पत्र सेंट्रल बैंक के स्ट्रांग रूम में रखे गए है. हेलीपैड से पैरामिलिट्री फॉर्स की मदद से प्रश्न पत्र शिफ्ट किए गए. कल भी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम से पेपर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाएं जाएंगे.

नीट एग्जाम के बारे में अधिकारियों ने एग्जाम सेंटर पर मीटिंग की.
NTA के कंट्रोल रूम तक पहुंच रही लाइव फुटेज
ऐसा पहली बार है जब एग्जाम हॉल में एनटीए की भेजी हुई घड़ियां लगाई जाएंगी. इन्हें सभी परीक्षा केंद्रों के लिए भेजा गया है. सेंटर पर कैंडिडेंट्स की जांच के लिए फ़्रिक्सिंग का सामान भी पहुंचाया गया है. यहां तक कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एजेंसी ने ही कैमरे लगाए हैं. इन कैमरा की लाइव फीड एनटीए के कंट्रोल रूम पर पहुंच रही है. आज मीटिंग और ब्रीफिंग की लाइव मॉनिटरिंग भी एनटीए कर रहा है.
यह भी पढ़ेंः RPSC के रिक्रूटमेंट पोर्टल में सेंधमारी करने वाला शख्स गिरफ्तार, एआई से कोडिंग सीखकर वेबसाइट से की थी छेड़छाड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं